Showing posts with label स्नैक्स / ब्रेकफास्ट. Show all posts
Showing posts with label स्नैक्स / ब्रेकफास्ट. Show all posts

सूजी का चीला (Chilla Recipe)

0 comments

Suji ka Chilla खाने में बहुत ही टेस्टी और स्पाइसी लगती है, जबकि इसमे कोई मसाले भी नहीं डाले जाते है। सूजी का चीला में आप अपनी पसंद की सब्जी को डालकर बना सकते है। ये छोटे बच्चों के लिये भी healthy or tasty food है, बच्चों के लिये बनाते समय मिर्च न डाले। मैं अपने बेटे के लिये ये चीला जब भी बनाती हूँ, बिना ना-नुकूर किये खा लेता है। जबकि वो कोई भी चीज खाना जल्दी पसंद नहीं करता है। ये बच्चों के लिये healthy इसलिए है क्योंकि इसमें बहुत तरह की सब्जियां डाली जाती है और मसाला नहीं। बिना मसालों के भी ये बहुत टेस्टी बनता है। इसमें हम दही भी डालते है जो की पेट के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस रेसिपी में दही थोडा खट्टा इस्तेमाल किया जाता है ताकि चिले में हल्की खट्टास आ जाये। इसमे आप दही के जगह पर Butter milk या मठा का इस्तेमाल कर सकते है। इस रेसिपी में आप सब्जियों में पत्तागोभी, ब्रोकली, बीन्स, बीट्स, फूलगोभी इत्यादि का प्रयोग कर सकते है, पर इस बात का ध्यान रखे की सब्जियां बारीक़ कटी हो, नहीं तो चीला बनाने पर सब्जी पैन में निकल जायेगी। चलिए Breakfast में आज सूजी का चीला बनाते है।

बनाने का समय-25 मिनट
सदस्य- 4 लोगों के लिये

सामग्री(ingredients):-
सूजी-1 कप
गेहूँ का आटा-1/2 कप
दही -2 बड़े चम्मच(खट्टा होना चाहिए)
शिमला मिर्च-1/4 कप(बारीक़ कटा हुआ)
मटर-1/4 कप(दरदरा पिसा हुआ)
गाजर- 1/4 कप (कदूकस किया हुआ)
प्याज-1/4 कप (बारीक़ कटा हुआ)
धनिया पत्ता-1/2 कप(बारीक़ कटा हुआ)
जीरा पॉउडर-1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 2 पीस( बारीक़ कटा हुआ)
नमक- स्वादानुसार
तेल- चीला सेकने के लिये

विधि-
सूजी, आटा और दही को मिला ले और उसमें पानी मिलाकर हल्का गाढ़ा घोल बना ले।
फिर इस घोल को 15 मिनट के लिये ढक कर छोड़ दे।
अब घोल में नमक, जीरा पॉउडर, शिमला मिर्च, गाजर, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, मटर, प्याज सभी को मिला ले और घोल को देखे की ज्यादा गाढ़ी लग रही हो तो पानी मिला कर पैन पर फैलाने लायक बना ले।
अब गैस पर नॉनस्टिक पैन को गर्म करे और आधा चम्मच तेल डालकर पूरे पैन में फैला दे।
अब पैन को मध्यम आंच पर कर दे और एक बड़े चम्मच की सहायता से घोल को डाले और धीरे धीरे रोटी से थोडा मोटा गोलाकर फैला ले।
अब एक ढक्कन से ढक कर 1मिनट छोड़ दे फिर उस चिले के ऊपर थोडा तेल डालकर पलट दे।
दोनों तरफ से चीले को हल्का सुनहला करते हुए सेक ले।
इसी तरह सभी चिले को बना ले।
आपका स्वादिस्ट और टेस्टी चीला तैयार है।
इसे आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस किसी भी चीज के साथ खा सकते है।

★अगर आपके पास इनमे से कोई सब्जी नहीं है तो भी कोई बात नहीं, उस सब्जी के बिना भी चीला बनाने पर टेस्टी ही बनेगी।

चुकंदर चीला (Beetroot Chilla) Cheela recipe

0 comments

चुकंदर का कभी आपने चीला बनाने का सोचा है।एक बार बनाइये और खाकर देखिये तो आपको पता चलेगा की आप कितनी टेस्टी,क्रिस्पी और healthy recipe से अभी तक अनजान थी।बिट्स को ज्यादा तर लोग केवल सलाद के रूप में ही खाने जानते है। जबकि इसे और भी टेस्टी बनाकर चीला के रूप में खा सकते है। कुछ लोगो को चुकंदर का टेस्ट पसंद नहीं आता है इस कारण भी वे लोग खाना पसंद नहीं करते है।चुकंदर को आप बहुत प्रकार से डिश में डालकर टेस्टी बनाकर रोजाना खा सकते है। चुकंदर को खाने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक,ब्लड प्रेशर  प्रॉब्लम दूर होते है।ये वेट मैनेज करने में भी मदद करती है।इसके खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।ये हाई फाइबर फ़ूड होने के कारण कब्ज से भी दूर रखता है। चुकंदर का चीला बनाना बहुत ही आसान है।चावल और दाल को पीस कर सारे मसाले मिलाकर तवे पर पकाना ही चुकंदर के चिले में मुख्यतः काम होते है।चीला खाने में बहुत ही टेस्टी होते है।आप चुकंदर के चीला को दही,आचार,हरी चटनी,टोमेटो सॉस किसी  भी चीज के साथ खा सकते है।चुकंदर के फायदे तो आपने बहुत जान लिए,अब उसका चीला बनाना शुरू करते है।

तैयारी का समय:-5 मिनट
बनाने का समय:-30मिनट
सदस्य-3 लोगों के लिए

सामग्री(Ingredients):-
बीटरूट/चुकंदर-1 छोटे आकर का
अरवा चावल-3/4 कप
उरद दाल-1/4 कप
जीरा पाउडर-1छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर-1/2छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च -2 पीस
लहसुन-5 कली
अदरक -1/2 इंच
नमक-स्वादानुसार
तेल-चीला पकाने के लिये

विधि:-
चावल और दाल को 3 घण्टे पानी मे भिगो कर छोड़ दे।
चुकंदर को छिलकर धो ले और कद्दुकस कर ले।
चावल और दाल को धोकर मिक्सर जार में डाल दे।
साथ ही अदरक, लहसुन ,पानी(1/2पानी)और हरी मिर्च को मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना ले।
घोल को किसी बर्तन में निकालकर नमक,हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर मिला ले।
घोल को ज्यादा गाढा न रखे ।
घोल को डोसा के घोल की तरह पतला रखे।
गैस पर तवा को गर्म करे और तेल डाल कर चिकना कर ले।
अब तवे पर गहरे आकार के चम्मच से घोल को डालकर गोलाकार करते हुए फैलाए और जल्दी से लगभग 1चम्मच कद्दुकस किया चुकंदर को हाथों से पुरे चीले पर फैलाते हुए डाले।
दूसरे चम्मच से चुकंदर को हल्का हल्का दबा दे ताकि चीला के साथ चिपक जाये।
अब चीला के चारो तरफ 1 छोटा चम्मच तेल डाले और छोलनी (spatula)से चीला को चारों तरफ से धीरे धीरे छुड़ाकर पलट दे।
चीला को मध्यम आंच पर बनाये ।
दूसरी तरफ से भी थोडा तेल डालकर पकाये।
चीला को कुरकुरी और हल्का लाल करते हुए थाली में निकालते जाये।
इसी तरह सारे चीले को बना ले।
चीले को आप टोमैटो सॉस ,हरी चटनी किसी भी चीज के साथ खा सकते है।
★मसाला आपके पास पाउडर नहीं है तो कोई बात नहीं ,आप साबुत मसाला को घोल में डालकर मिक्सर में पीस ले।

बीटरूट पराठा (Beetroot Paratha Recipe In Hindi)

0 comments


बीटरूट का कभी आपने पराठे बनाने का सोचा है। एक बार बनाइये और खाकर देखिये तो आपको पता चलेगा की आप कितनी टेस्टी और healthy रेसिपी से अभी तक अनजान थी। बिट्स को ज्यादा तर लोग केवल सलाद के रूप में ही खाने जानते है। जबकि इसे और भी टेस्टी बनाकर पराठे के रूप में खा सकते है। बीट्स का पराठा खाने पर पता ही नहीं चलता की बीट्स का पराठा खा रहे है। कुछ लोगो को बीट्स का टेस्ट पसंद नहीं आता है इस कारण भी वे लोग खाना पसंद नहीं करते है। बीट्स को आप बहुत प्रकार से डिश में डालकर टेस्टी बनाकर रोजाना खा सकते है। बीट्स को खाने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक,ब्लड प्रेशर  प्रॉब्लम दूर होते है। ये वेट मैनेज करने में भी मदद करती है।इसके खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।ये हाई फाइबर फ़ूड होने के कारण कब्ज से भी दूर रखता है।बीटरूट बहुत से बिमारियों के इलाज में मदद करता है। बीटरुट के पराठे बनाना बहुत ही आसान है।आटा की लोई में चुकंदर और उबले आलू को मसाले के साथ फ्राई कर भरना और बेल कर पराठा का आकार देना और तवे पर पकाना ही बीटरूट पराठे में मुख्यतः काम होते है। बीट पराठे खाने में बहुत ही टेस्टी होते है। आप बीटरूट के पराठे को दही,आचार,हरी चटनी,टोमेटो सॉस किसी  भी चीज के साथ खा सकते है।बीटरूट के फायदे तो आपने बहुत जान लिए,अब Beetroot Paratha बनाना शुरू करते है।
पराठा:-14 पीस
तैयारी का समय:-5 मिनट
बनाने का समय:-30मिनट
★सामग्री(Ingredients):-
आटा-21/2कप
नमक-1/2छोटा चम्मच
★भरवा सामग्री:-
चुकंदर-1पीस
आलू-3 मध्यम आकार का
प्याज- 2 बड़े आकार का
अदरक-1/2 इंच
लहसुन-5 पीस
सुखी लाल मिर्च-2 पीस
हरी मिर्च-3 पीस
जीरा पाउडर-1/2छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर-1/3छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर-1/3 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी-1 छोटा चम्मच
गरम मसाला-1/2छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तेल-2 बड़े चम्मच
घी-पराठा में लगाने के लिये
★विधि:-
●चुकंदर को छिलकर धोले और कद्दुकस कर ले।
●आलू को धोकर कुकर में डालकर गैस पर चढ़ा दे।
●कुकर को 4 सिटी मध्यम आंच पर लगवाकर प्रेशर निकलने पर आलू को निकालकर छिल ले।
●प्याज,लहसुन,अदरक को छिलकर धो ले और हरी मिर्च, प्याज,लहसुन,अदरक को बारीक़ काट ले।
●गैस पर कड़ाही को गर्म कर तेल डाले।
●तेल के गर्म होने पर चुकंदर को डालकर पानी के सुख जाने तक भुने।
●चूंकन्दर के सुख जाने पर गैस बंद कर दे और किसी बर्तन में निकाल ले।
●अब दुबारा गैस पर कड़ाही को गर्म करे और तेल डालकर गर्म होने दे।
●तेल के गर्म होने पर सुखी लाल मिर्च को तोड़कर डाले।
●उसके बाद लहसुन,अदरक ,हरी मिर्च डालकर भुने ,5 सेकेंड बाद प्याज डालकर भुने ।
●प्याज के गुलाबी होने पर कसूरी मेथी,हल्दी पाउडर डालकर भुने।
●आलू को मैश कर कड़ाही में डालकर भुने ।
●अब इसमे नमक,आमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर भुने।
●इसमे चुंकदर,गर्म मसाला डालकर 2 मिनट भुनकर गैस बंद कर दे।
●भरवा को ठंडा होने दीजिये,तबतक पराठे के लिये आटा गुंद लेते है।
●आटे को एक बर्तन में चालकर नमक डालकर मिला ले।
●आटे में थोडा थोडा पानी डालकर आटा को मुलायम गुंद ले।
●अब पराठे में भरने के लिए जो मिश्रण है उसे पोटैटो मैशर से या हाथो से अच्छी तरह मैश कर ले।
●अब आटे की छोटी छोटी लोइयाँ (रोटी की लोई से थोडी बड़ी) बनाकर इस मिश्रण को भरे और बेल ले।
●गैस पर तावा को गर्म कर पराठे को तवे पर डालिये।
●पराठा एक तरफ से पक जाये (पराठा आसानी से तवा पर मूव करने लगे) दूसरी तरफ से पलट कर पराठे को पकाये और घी डाले।
●दोनों तरफ से पराठे को घी लगाकर हल्का सुनहला कर ले और थाली में निकाल ले ।
●इसी तरह सारे  पराठे मध्यम आंच पर बना ले।
●अब इन पराठे को टोमेटो सौस, हरी चटनी किसी भी चीज के साथ खा सकते है।
●पराठे में घी के जगह पर मक्खन भी इस्तेमाल कर सकते है।
●पराठे के भरवा में हल्दी नहीं भी डाल सकते है।इससे पराठे को बीटरूट का प्राकृतिक रंग मिलेगा।

शाही पोहा (Poha recipe)

1 comments

पोहा पश्चिम और मध्य भारत का डिश है।ये आपको  राजस्थान और मध्य प्रदेश के लगभग सभी होटलों में देखने को मिल जाएगा  यहाँ  ब्रेकफास्ट में पोहा ज्यादा पसंद किया जाता है।पोहा चूड़ा से बनने वाली नमकीन डिश है।कही-कही  चूड़ा को चिवड़ा भी कहा जाता है।पोहा को आप अपने अनुसार तीखा खट्टा डाल कर चटपटा बना सकती है।इसे आप और  healthy बनाना चाहती है तो अपने taste के अनुसार अपनी मनपसंद सब्जी डाल कर बना सकती है।इसमे जो भी सब्जी डाले उसे पहले अच्छी तरह धो कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले और भून ले, ताकि सब्जी पानी न छोड़ दे।पानी छोड़ने पर सब्जी मैश हो जाती है।इसमे आप अनार के दाने, काजू घी में भुने हुऐ, किसमिस डाल सकती है।आपने पोहा तो पहले भी खाया होगा चलिए आज हम कुछ नया बनाना सीखते है ।शाही पोहा बनाने के लिए हमे क्या क्या करना है देखते है और बनाने की कोशिश करते है:-
तैयारी का समय-10मिनट
पकाने का समय-10-15 मिनट
सदस्य-5लोगों के लिए
सामग्री(ingredients):-
चुड़ा या चिवड़ा-11/2 कप
मटर -1/4कप
फ्रेंच बीन्स-1/4कप
शिमला मिर्च-1/4 कप(पीले, लाल, हरे रंग के)
प्याज-2 मध्यम आकार का
बंदगोभी-1/4कप( पतले कटे हुए)
गाजर-1/4 कप
जीरा-1/4छोटा चम्मच
सरसों-1/3 छोटा चम्मच
हरी मिर्च-2( बारीक़ कटी हुई)
करीपत्ता-5डंठल(पत्ता निकाला हुआ)
नीबू का रस-1छोटा चम्मच
तेल-1बड़े चम्मच
नमक-स्वादानुसार
हल्दी-1छोटा चम्मच
जीरा पॉउडर-1/2छोटा चम्मच
काजू-10(घी में भुने हुए)
किसमिस-1बड़े चम्मच
मूंगफली-1/2कप(भुने हुए और छिलका निकला हुआ)
अनार दाना-1/4कप
नमकीन भुजिया-1/2कप(बेसन का)
धनिया पत्ता-1/4 कप(बारीक़ कटा हुआ)
*विधि(How to make poha recipe):-
चुड़ा को पानी में धोकर छान ले।
थोड़ी देर बाद चुरा को फैसला दे।
जितनी अधिक तरह की सब्जी आप डाल सकते है ये आपकी इच्छा पर निर्भर करता है।
सभी सब्जी को धोकर काट ले,सब्जी छोटे छोटे आकार में कटी होनी चाहिए।
प्याज को छिलकर धो ले और छोटे छोटे टुकडों में काट ले।
गैस पर कड़ाही को रखकर गर्म करे।
गरम होने पर कड़ाही में तेल डाले, उसके बाद उसमे जीरा,सरसों और करी पत्ता डाले।
फट-फट की आवाज आने लगे तो उसमे बीन्स,शिमला मिर्च,गाजर,मटर डालकर भुने।
अब 2 मिनट भूनकर नमक,हरी मिर्च,हल्दी डाल कर भुने।
फिरसब्जी को पकने के लिए काम आंच या flam पर ढ़क दे।
आधा सब्जी के पक जाने पर उसमे बंद गोभी और प्याज डालकर भुने और ढक कर पकाये।  
4 मिनट भुनने के बाद चूड़ा डाल कर मिला दे।
2 मिनट भुने और उसमे खट्टा के लिए नीबू का रस मिला दे।
इसमे इच्छानुसार 1/2छोटा चम्मच जीरा पाउडर भी डाल सकते है।
पोहे को परोसने समय उसके उपर से भुजिया,अनार दाना,धनिया पत्ता ,काजू,किसमिस ,मूंगफली फैसला दे।

करी पत्ता झालंमूड़ी (Puffed Rice with Curry Leaves in Hindi)Curry leaves recipe

0 comments

kari patta jhaal moodi Puffed Rice in Hindi
करी पत्ता झालंमूड़ी

स्नैक्स में झाल मूड़ी पॉपुलर स्नैक्स रेसीपी में से एक है। जो झटपट बनके तैयार हो जाता है। इसे बंगाली स्टीट फ़ूड के नाम से भी जाना जाता है। झाल मूड़ी रास्ते में ले लेते है और खाते हुए गप-शप करते हुऐ चलते रहते है। ये खाने में टेस्टी और चटपटा होता है। स्नैक्स में ये हल्का फुलका कम समय में बनने वाला डिश है। इसमे मूड़ी को भुनने के कारण मुलायम हो चूकि मुड़ी भी कुरकुरी हो जाती है। इसलिए डिश ज्यादा टेस्टी और किरस्पी हो जाती है। चलिए झाल मूड़ी बनाना सीखते है।

  • समय - 5-10 मिनट
  • सदस्य - 3 लोगों के लिए

सामग्री (Ingredients for Puffed Rice with Curry Leaves):


  • मूड़ी (Puffed Rice)-Puffed Rice with Curry Leaves-Taste Ki Duniya

    मूड़ी (Puffed Rice)

    मात्रा - 2 कप

  • कड़ी पत्ता (Curry Leaves)-Puffed Rice with Curry Leaves-Taste Ki Duniya

    कड़ी पत्ता (Curry Leaves)

    मात्रा - 1/4 कप

  • हरी मिर्च (Green Chilli)-Puffed Rice with Curry Leaves-Taste Ki Duniya

    हरी मिर्च (Green Chilli)

    मात्रा - 2 पीस (बारीक़ कटा हुआ)

  • अदरक (Ginger)-Puffed Rice with Curry Leaves-Taste Ki Duniya

    अदरक (Ginger)

    मात्रा - 1/4 इंच (बारीक़ कटा हुआ)

  • मूंगफली (Groundnut)-Puffed Rice with Curry Leaves-Taste Ki Duniya

    मूंगफली (Groundnut)

    मात्रा - 1/2 कप (भुना हुआ)

  • काला नमक (Black Salt)-Puffed Rice with Curry Leaves-Taste Ki Duniya

    काला नमक (Black Salt)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • धनिया पत्ता (Dhania Leaf)-Puffed Rice with Curry Leaves-Taste Ki Duniya

    धनिया पत्ता (Dhania Leaf)

    मात्रा - 1/2 कप (बारीक़ कटा)

  • लाल मिर्च पाउडर (Red Chilli Powder)-Puffed Rice with Curry Leaves-Taste Ki Duniya

    लाल मिर्च पाउडर (Red Chilli Powder)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • बेसन की भुजिया-Puffed Rice with Curry Leaves-Taste Ki Duniya

    बेसन की भुजिया

    मात्रा - 1/2 कप

  • चाट मसाला (Chat Masala)-Puffed Rice with Curry Leaves-Taste Ki Duniya

    चाट मसाला (Chat Masala)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • सरसो तेल (Mustard Oil)-Puffed Rice with Curry Leaves-Taste Ki Duniya

    सरसो तेल (Mustard Oil)

    मात्रा - 1 छोटा चम्मच



विधि (How to prepare Puffed Rice with Curry Leaves):


  • गैस पर कड़ाही गर्म करके उसमे तेल डालिए।
  • उसमे हरी मिर्च को बीच से दो भागो में काट कर डाले और करी पत्ता भी डालकर 1 मिनट भुने।
  • अब इसमे मुड़ी को डालकर 4 मिनट भुने।
  • सारी सामग्री डाल कर मिला ले और गैस बंद कर दे।
  • धनिया पता परोसते समय ऊपर से डालकर दे।
  • आपकी झटपट झालं मुड़ी तैयार है।

आलू के पराठे Panjabi Aloo Paratha, Easy Aloo Paratha recipe

0 comments

आलू के पराठे एक पोपुलर ब्रेकफास्ट डिश है।जो की इर्डिया में काफी पसंद किया जाता है।पंजाबी फ़ूड मेन्यू में ये डिस जरूर रखा जाता है।आलू के पराठे बच्चों से लेकर बड़ो तक को काफी पसंद आता है।इसे बनाने में मेहनत और समय भी कम ही लगती है,इस लिए इसे breakfast ke  menu में रखा गया है।आटा की लोई में उबले आलू को मसाले के साथ फ्राई कर भरना और बेल कर पराठा का आकार देना और तवे पर पकाना ही आलू पराठे में मुख्यतः काम होते है।आलू के पराठे खाने में बहुत ही टेस्टी होते है।आप आलू के पराठे को दही,आचार,हरी चटनी,टोमेटो सॉस किसी  भी चीज के साथ खा सकते है।आलू के पराठे बनाने के तरीके बहुत है पर हम उस तरीके से बना रहे है,जिसमे पराठा ज्यादा टेस्टी बने,चलिए आलू के पराठे बनाना शुरू करते है।
समय:-35 मिनट

★पराठे के लिए सामग्री (ingredients for aloo paratha):-
◆गेहूँ का आटा-2कप
◆घी-पराठा सेकने के लिए
◆नमक-स्वादानुसार/1/2छोटा चम्मच

★पराठे को भरने की सामग्री(Ingredients for stuffing):-
◆आलू-4बड़े आकार के(उबले हुए)
◆प्याज-1बड़े आकर के
◆लहसुन-10 पीस
◆अदरक-1/2इंच
◆कस्तूरी मेथी-1छोटा चम्मच
◆हल्दी-1/2छोटा चम्मच
◆हरी मिर्च-3(बारीक़ कटे हुए)
◆आजवाइन-1/2छोटा चम्मच
◆मंगरेला-1/2छोटा चम्मच
◆आमचूर पाउडर-1छोटा चम्मच
◆धनिया पत्ता-1/2कप
◆जीरा पाउडर-1/2छोटा चम्मच
◆सुखी लाल मिर्च -1पीस
◆काली मिर्च पॉउडर-1/2छोटा चम्मच
◆तेल-3छोटा चम्म्मच
◆गर्म मसाला-1/2छोटा चम्मच(ऑप्शनल)
◆नमक-स्वादानुसार
★आलू पराठा बनाने की विधि(how to make aloo paratha):-
●प्याज को बारीक़ काट ले और लहसुन और अदरक का पेस्ट बना ले।
●घनिया पत्ता को बारीक़ काट ले।
●गैस पर एक कड़ाही को गर्म करे और उसमे कस्तूरी मेथी और सुखी लाल मिर्च को दो भागो में तोड़ कर डाले।
●कड़ाही में प्याज को डालकर गुलाबी होंने तक भुने और एक एक करके उसमे सारे मसाले डाले।
●लहसून,अदरक,हल्दी,हरी मिर्च,नमक डालकर  2मिनट भुने।
●अब उसमे आलू को मैश कर के डाले,और5-8मिनट तक भुने।
●आलू में जीरा पॉउडर,काली मिर्च पॉउडर ,आमचूर पाउडर ,गर्म मसाला डालकर 2 मिनट भुने।
●जब आलू भून जाये तब उसमे आजवाइन,मंगरेला, धनिया पत्ता डालकर मिलाये और गैस बंद कर दे।
●अब इस सामग्री को ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ दे।
●तब तक पराठे के  लिए आटा गुंद लेते है।
●आटे में थोडा नमक और पानी डालकर मुलायम आटा गुंद ले।
●अब पराठे में भरने के लिए जो मिश्रण है उसे पोटैटो मैशर से या हाथो से अच्छी तरह मैश कर ले।
●अब आटे की छोटी छोटी लोइयाँ (रोटी की लोई से थोडी बड़ी) बनाकर इस मिश्रण को भरे और बेल ले।
●गैस पर तावा को गर्म कर पराठे को तवे पर डालिये।
●पराठा एक तरफ से पक जाये (पराठा आसानी से तवा पर मूव करने लगे) दूसरी तरफ से पलट कर पराठे को पकाये और घी डाले।
●दोनों तरफ से पराठे को घी लगाकर हल्का लाल कर ले और थाली में निकालते जाये।
●इसी तरह सारे  पराठे बना ले।
●अब इन पराठे को टोमेटो सौस, हरी चटनी किसी भी चीज के साथ खा सकते है।
●पराठे में घी के जगह पर मक्खन भी इस्तेमाल कर सकते है।
★पराठे को healthy recipe बनाने के लिये घी और तेल के जगह पर Olive oil का इस्तेमाल करें।

तिल का पराठा रेसिपी ,तिल की रेसिपी(sesame seed stuffed paratha recipe )

0 comments

भारतीय खानपान में तिल का बहुत महत्व है।तिल में प्रोटीन,B कॉम्प्लेक्स,कार्बोहाइट्रेड,कैलसियम पाया जाता है।तिल का प्रयोग खूबसूरती को बनाये रखने में भी किया जाता है।
सफेद तिल का पराठा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है।इसे अपने घर पर बनाकर देखिए बच्चे कितना पसंद करते है।तिल का उपयोग अक्सर सर्दियो के मौसम में किया जाता है।क्योंकि तिल को खाने से हमे ऊर्जा मिलती हैऔर शरीर सक्रिय बना रहता है।तिल के लड्डू तो आपके घर में भी बनते ही होंगे इस बार उसका पराठा बनाकर खाइये।तिल को आप चाहे तो भूनकर पॉउडर बनाकार इस्तेमाल कर सकती है।चीनी के जगह पर गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते है।पर टेस्ट में बदल जायेगा।

★सामग्री:-
तिल-1/4कप
चीनी-1/4कप
खोया-1/4कप
काजू-2छोटा चम्मच
किसमिस-2छोटा चम्मच
इलाइची -8 पीस
गेहू का आटा-2कप
घी-1/2कप

★पराठा बनाने की विधि:-
●गैस पर कड़ाही को गर्म करके उसमे पहले तिल को भून ले।
●तिल का रंग बदलने लगे तो गैस बंद कर दे।
●अब कड़ाही में खोया डालकर हल्का भून ले।
●चीनी  और तिल को मिक्सी में पीस ले और काजू को दरदरा पीस ले।
●किसमिस को बारीक़ काट ले और इलाइची का छिलका निकालकर बीज का पाउडर बना ले।
●अब एक बर्तन में आटा को चाल ले।
●आटा में 2छोटा चम्मच घी और 2 चुटकी इलाइची पाउडर डाल कर मिला ले।
●आटा को पानी डालकर मुलायम गूँथ ले।
●आटा को ढककर 5 मिनट छोड़ दे।
●खोया को ठंडा करके उसमे चीनी,इलाइची पॉउडर,काजू,किसमिस मिला ले।
●आटे की लोइ बना कर उसमें खोया को भर ले।
●इसी प्रकार सभी लोई को भर ले।
●गैस पर तवा गर्म करे और इन लोई को बेल कर तवा पर डाल दे।
●तवा पर पराठे को एक तरफ पक गया हो तो पलट कर दूसरे तरफ से पकाये।
●दूसरी तरफ पकने के बाद पहली तरफ पलट कर तवे पर घी डाले पराठा फूल जायेगा।
●पराठा फूल जाये तो पराठा पलट कर दूसरी तरफ भी घी लगा दे।
●पराठा दोनों तरफ से लाल हो गया है तो पराठे को तवे से निकालकर प्लेट में रखे।
●इसी प्रकार सभी पराठे बना ले।
●इस पराठे को आप dessert में भी खा सकते है।
           तिल के पराठे का आटा गुंदते समय घी डालना optional है,आप चाहे तो बिना घी डाले भी आटा गुन्द सकते है।
       तिल को बिना पिसे भी पराठा में भर सकते है।

खोया पराठा रेसिपी (Stuffed Shahi Paratha in hindi )

0 comments

शाही खोया पराठे बच्चों को काफी पसंद आने वाला डिश है। ये कम समय में जल्दी से बन जाने वाला टेस्टी डिजर्ट है।ये डिश बच्चों के लिए हैथफुल भी है। इस पराठे को आप आचार के साथ भी खा सकते है।
समय:-20 मिनट
★सामग्री:-
खोया-1/2कप
चीनी-1/4कप
गेहूँ का आटा-11/2कप
काजू-2 छोटा चम्मच
किसमिस-1छोटा चम्मच
इलाइची -1छोटा चम्मच(बिज का पॉउडर)
घी-1/2 कप
★पराठा बनाने की विधि:-
●गैस पर कड़ाही को गर्म करके उसमे खोया डालकर हल्का भून ले।
●चीनी को मिक्सी में पीस ले और काजू को दरदरा पीस ले।
●किसमिस को बारीक़ काट ले।
●अब एक बर्तन में आटा को चाल ले।
●आटा में 2 छोटा चम्मच घी और 2 चुटकी इलाइची पाउडर डाल कर मिला ले।
●आटा को पानी डालकर मुलायम गूँथ ले।
●आटा को ढककर 5 मिनट छोड़ दे।
●खोया को ठंडा करके उसमे चीनी, बचा इलाइची पॉउडर, काजू, किसमिस मिला ले।
●आटे की लोइ बना कर उसमें खोया को  भर ले।
●इसी प्रकार सभी लोई को भर ले।
●गैस पर तवा गर्म करे और इन लोई को पराठे का आकार देते हुए बेल कर तवा पर डाल दे।
●पराठे को मध्यम आंच पर पकाये।
●पराठे एक तरफ पक गया हो तो पलट कर दूसरे तरफ से पकाये।
●दूसरी तरफ पकने के बाद पहली तरफ पलट कर तवे पर घी डाले, पराठा फूल जायेगा।
●पराठा फूल जाये तो पराठा पलट कर दूसरी तरफ भी घी लगा दे।
●पराठा दोनों तरफ से लाल हो गया है तो पराठे को तवे से निकालकर प्लेट में रखे।
●इसी प्रकार सभी पराठे बना ले।
●इस पराठे को आप dessert में भी खा सकते है।

भेलपुरी चाट रेसिपी (Hare Chane ki Bhelpuri recipe in hindi)chaat recipe

0 comments

स्नैक्स में भेलपुरी पॉपुलर स्नैक्स रेसीपी में से एक है। जो झटपट बनके तैयार हो जाता है। मुम्बई की भेलपुरी पुरे वर्ल्ड में फेमस है, उसी भेलपुरी को  आज हम हरे चने के साथ बनायेगे। कुछ लोग भेलपुरी रास्ते में ले लेते है और खाते हुए गप-शप करते हुऐ चलते रहते है। ये खाने में टेस्टी और चटपटा होता है। स्नैक्स में ये हल्का फुलका  कम समय में बनने वाला डिश है। चलिए आज कुछ अलग तरीके से टेस्टी हरे चने की भेल पूरी बनाना सीखते है।
समय-10 मिनट
सदस्य-4लोग  के लिए
सामग्री:-
हरा चना-1/2कप
मुरमुरे/मुड़ी-2-3कप
मूंगफली-1/2कप (भूना हुआ)
उबले आलू-1/2कप(छोटे छोटे टुकड़ो में कटे हुऐ)
टमाटर-1/4कप (बिज निकालकर बारीक़ कटा हुआ)
इमली की चटनी-1छोटा चम्मच
अदरख़-1/2इंच (बारीक़ कटा)
हरी मिर्च-2(बारीक़ कटा)
चाट मसाला-1/2छोटा चम्मच
काला नमक-स्वादानुसार
तेल-1छोटा चम्मच
आलू भुजिया-1/2कप(बेसन का बना भी चलेगा)
प्याज-1छोटा आकर का(बारीक़ कटा)
धनिया पत्ता-1/2कप(बारीक़ कटा)
नीबू का रस-1छोटा चम्मच
विधि:-
मुरमुरे को कड़ाही में डाल कर 3मिनट भून ले।
जिससे मुरमुरे कुरकुरी हो जाये।
अब मुरमुरे में तेल डालिये और मिला लिजिये।
उसके बाद सभी सामग्री को डालकर मिला लीजिये।
आपकी चटपटी भेल पूरी तैयार हो गई।
*इसमे चाट मसाला, नीबू का रस अपने स्वाद के अनुसार कम -ज्यादा कर सकते है।

हरा चना चीला Chickpeas (Green) Cheela Recipe in hindi ,Gram Recipe

0 comments

हरा चना जितना देखने में सूंदर लगता है,उतना ही खाने में भी टेस्टी होता है।बस उसकी सही रेसिपी पता होनी चाहिए।हरा चना जितना छोटा होता है, उतना ही पतला और कुरकुरा चीला बनता है।चने के चीले को नास्ते में या sanks के रूप में भी ले सकते है।अगर आपके पास हरा चना न हो तो आप सूखे चने या काला चना का भी चीला बना सकते है।पर पहले चने को अच्छी तरह फुला लेना आवश्यक है।आइये हरा चना का चीला बनाये:-
*समय:-20 मिनट
*सदस्य:-4 लोगो के लिये

*सामग्री:-
गेहू का आटा-1/2 कप
चावल (अरवा)-2कप पानी में भिगोये हुए
हरा चना-2कप उबले हुऐ
अदरख-1इंच
लहसुन-8-10 कली
जीरा-1छोटा चम्मच
काली मिर्च-1/2 छोटा चम्मच
हल्दी-1छोटा चम्मच
हरी मिर्च-3
नमक-स्वादानुसार
हरा धनिया पत्ता -1/2कप(बारीक़ कटा)
तेल-पकाने के लिए
*विधि:-
चावल में अदरख़ ,लहसुन,जीरा,काली मिर्च, हरी मिर्च ऒर1/2-1कप पानी डालकर पीस ले।
इस घोल को एक गहरे बर्तन में निकाल ले।
इस घोल में थोड़ा-थोड़ा आटा मिलते जाये ताकि गांठे न बने।
घोल को ज्यादा न पतला बनाये और न ज्यादा गाढा।
इसमें चना, हल्दी ,नमक ऒर धनिया डाल कर मिला दे।
गैस पर तावा गरम किजिये ,तवे पर थोड़ा तेल डाल कर पुरे तवे पर फैलाए।
उसके बाद कलछुल से घोल को डाल कर गोलाकार फैलाए।
चिले के चारो तरफ तेल डाले ताकि चीला निचे से छोड दे,फिर पलट कर इसी प्रकार तेल डालकर कुरकुरा चीला बनाते जाये।
इसे हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ खा सकते है।
इसे आप तेल में छान कर भी बना सकते है।
इसे आप टोमैटो सॉस ,हरी चटनी के साथ खाइये बहुत ही टेस्टी लगेंगा।

हरा चना पकौड़ा ( पकौड़ी )रेसिपी pakora recipe in hindi

0 comments

★सामग्री:-
हरा चना-11/2 कप
बेसन-1कप
सूजी-1/4कप
अदरख़-1/2इंच
लहसुन-6 कली
नमक-स्वादानुसार
हरी मिर्च-4
हल्दी-1छोटा चम्मच
जीरा पॉउडर-2छोटा चम्मच
तेल तलने के लिये
★विधि:-
●सभी सामग्री को एक बर्तन में डाल कर आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए पकोड़े के घोल से थोडा पतला घोल बना ले।
●एक कड़ाही में तेल गर्म करे और गहरे चम्मच से तेल में धीरे धीरे डालते जाये।
●पकोड़े को दोनो तरफ से सुनहला करते हुऐ निकालते जाये।
●पकोड़े को ज्यादा तेज आंच पर नहीं तलना चाहिए।
●पकोड़े लाल तो हो जायेगे पर अंदर से कच्चे रह जायेगे।
●पकोड़े को कोई भी चटनी के साथ खाये टेस्टी ही लगेगा।
Snacks Recipes

छोला चाट (Chole Recipe in hindi) Chana Masala

0 comments

छोला का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है।छोले होते ही इतने चटपटे है की किसी के भी मुँह में पानी आ जाये।छोले बनाने के तरीके भी बहुत सारे है।कुछ लोग छोले के साथ पूरी या कुलचे खाते है।पर हम छोले को और टेस्टी बनाते हुऐ उसे चाट का रूप देते है।चाट बनाने पर छोला और टेस्टी और हेल्थी हो जाता है।क्योंकि इसमें सलाद के कुछ सब्जी ऊपर से डाले जाते है।छोले चाट में हम काबुली चना का इस्तेमाल कर रहे है जो की काफी हेल्थफुल होता है।आइये जल्दी से छोला चाट बनाना शुरु करे।

तैयारी का समय:-15 मिनट
बनाने का समय:-30 मिनट
सदस्य:-4 लोंगो के लिये



*सामग्री:-
काबुली चना-250ग्राम
टमाटर-1बडे आकार का
प्याज-3 बड़े आकार का
हरी मिर्च-4 पीस
आलू-1बड़े आकार का
धनिया पॉउडर-2छोटा चम्मच
लहसुन-7 कली
अदरख़-1इंच
जीरा -1छोटा चम्मच
काली मिर्च-1/2छोटा चम्मच
 लाल मिर्च -2 पीस
हल्दी-1 छोटा चम्मच
तेज पत्ता-2 पीस
 कसूरी  मेथी-2 छोटा चम्मच
गर्म मसाला-1छोटा चम्मच
धनिया पता-1/2कप
नमक- स्वादानुसार 
तेल-3 बड़े चम्मच


*विधि (How to make Panjabi Chole Masala/ Chana Masala recipe) :-
चना को धो कर पानी में फूलने के लिए रात भर के लिए छोड़ दे।
चना जब फूल जाये तो कुकर में चना,1कप पानी ,आलू ,1/2 छोटा चम्मच नमक डालकर 4-5सिटी लगा दे।
प्याज,लहसुन,अदरक को छिलकर धो ले और टमाटर और हरी मिर्च को धो ले।
मसाले के लिए टमाटर, अदरख़ ,लहसुन,जीरा,काली मिर्च ,हरी मिर्च,1/2 कप पानी डालकर
मिक्सी में पीस कर एक महीन पेस्ट तैयार कर ले।
कुकर में से आलू निकालकर छिल ले,और मैश कर ले।
गैस पर कड़ाही गर्म करे और प्याज को छोटे टुकडो में काट ले।
कड़ाही में तेल डाले, तेल गर्म होने पर पंचफोरण ,तेज पत्ता,सुखी लाल मिर्च डाले।
पंचफोरण के फूटने पर कस्तूरी मेथी और  प्याज डाल कर भुने।
प्याज गुलाबी रंग का हो जाये तब इसमे मिक्सी मे पिसा हुआ मसाला,हल्दी , धनिया पाउडर डाल कर भुने।
मसाला तेल छोड़ ने लगे तो मैश आलू डाल कर 2 मिनट भुने।
कुकर में से चना को पानी से अलग कर लें।
अब कराही में1कप पानी,नमक,चना डाल कर पकने के लिए ढक कर10 मिनट छोड़ दे।
जब छोला का पानी गाढा होने लगे तो उसमें गर्म मसाला डालकर 2 मिनट तक पकने के बाद गैस बंद कर दे।
आपका छोला तैयार हो गया है, इसे आप परोसते समय धनिया पत्ता को काट कर सजा दे।



●छोला में नमक दो बार डलता है इसलिए नमक ध्यान से डाले।


*छोले को चाट बनाने के लिए सामग्री:-
लाल मिर्च पॉउडर-1छोटा चम्मच
जीरा पॉउडर-2छोटा चम्मच
काला नमक-1छोटा चम्मच
चाट मसाला-3छोटा चम्मच
प्याज-1बड़े आकर का
खीरा-1 पीस 
चुकन्दर(beetroot)-1/2 पीस
गाजर-1पीस
आलू भुजिया-1कप
अनारदाना-1/4 कप
हरी चटनी-2छोटा चम्मच
खटी मीठी चटनी-2छोटा चम्मच
धनिया पत्ता-1/2कप(बारीक़ कटा)
दही-1/2कप
*चाट बनाने की विधि (How to make Chaat at Home) :-
प्याज,खीरा,गाजर ,चुकंदर, को छीलकर धोले।
प्याज को बारीक़ काट ले,और सभी को लंबे आकार (1इंच)में पतले पतले काट ले।
अब सारे सामग्री को छोले के ऊपर एक एक करके डालते जाये।
आलू भुजिया को सबसे अंत में डाले।
*अगर आपके पास इनमे से कुछ सामग्री उपलब्ध नहीं भी है तो कोई बात नहीं,जो है उसी को डालकर बनाये,तो भी छोला चाट टेस्टी ही बनेगी।

मिठी पूरी (jaggery puri recipe in hindi)

0 comments

गेहूँ के आटे की पूरी बच्चों को काफी पसंद आती है। गेहूँ का आटा,गुड़ और घी इस्तेमाल होने के कारण ये बच्चों के लिये healthful डिश है,और बच्चे भी खुशी से खा लेते है।ये बनाने में भी आसान है और कम समय में बन जाता है।

सदस्य:-3 लोगो के लिए
समय:-15 मिनट

सामग्री :-
गेहूँ का आटा -11/2कप(डेढ़ कप)
गुड़-1/2कप
घी-तलने के लिए

*विधि:-
आटा को चाल ले।
आटा और गुड़ को बर्तन में निकाल ले।
इसमे पानी ड़ालकर  घोल तैयार ले।
पानी धीरे धीरे डाले और मिलाते जाये।
घोल ज्यादा गाढा भी न हो और न ज्यादा पतला।
गैस पर तवा को गर्म करे।
गर्म होने पर हल्का सा घी डालकर पुरे तवे पर फैला दे।
अब घोल को किसी गोल चम्मच से तवे पर डाले और फैला दे।
गैस का flam या आंच कम करके घोल डाले तो अच्छी तरह से फैला ने में मदद होती है।
तवे पर पूरी के चारो तरफ घी डाले, ताकि पूरी आसानी तवे को छोड़ दे।
अब पूरी को पलट कर दूरी तरफ भी हल्का भूरा होने तक पकने दे।
दोनों तरफ से हल्का भूरा हो गया है तो आपकी पूरी तैयार हो गई है।
इसी तरह सारी पूरी बना ले।
पूरी में घी के जगह पर रिफाइंड तेल ,सरसो तेल डाल सकते है।
इसे आप नमकीन चटनी,आम का आचार के साथ खा सकते है।

Coffee

0 comments

कॉफ़ी का अब नया अवतार आ रहा है,किन्वित कॉफ़ी के रूप में।कॉफी पेड़ के बीजों को भून कर बनाया जाता है।कॉफी की बड़ी-बड़ी कम्पनी  इन बीजो को भूनकर पाउडर बना देती है।वही पॉउडर पैक होकर लोगो को मार्किट में मिलती है।पेय पदार्थ में कॉफी  लोगों का पसंदिता पेय बन गया है।कॉफी में कैफीन
को लेकर कई तरह की मान्यताएँ और कुछ मत्वपूर्ण तर्क है
*कॉफी में सूर्य की रोसनी से निकलने वाली किरणों से होने वाले खतरनाक प्रभाव से बचाने की छमता होती है।जो दिन में एक बार भी कॉफी पिते है, उनमे सूर्य के किरणो में उपस्थित पराबैगनी किरणो से होने वाले स्किन पर प्रभाव को कम करने की ताकत होती है।
*कॉफी में वो गुण होता है,जिससे त्वचा में चिकनाहट बनी रही है ,और चेहरा सूंदर और आकर्षक दीखता है।
*कॉफी में टिसु रिपेयरिंग  गुण होने के कारण सेल्स का विकास तेजी से होता है।इससे त्वचा में hydration को बढावा मिलता हैऔर त्वचा में लचीलापन बरकरार रहता है।
*कॉफी पिने से  शरीर में blood circulation  सही से होता है,और शरीर की त्वचा सुंदर और स्वस्थ बनी रही है।
*कॉफी में antioxidants के गुण होते है, जिस कारण inflammation और toxions या free radical से होने वाली बीमारियो से हमे बचाता है।जिससे शरीर में सूजन कम होती है।
*कॉफी पिने से वजन कम करने में भी मदद मिलती हैं।

खास्ता निमकी रेसिपी (Namkeen In Hindi)

0 comments

हर भारतीय परिवार शाम को चाय अपने परिवार के सभी सदस्यो के साथ दिनभर की बातें एक दूसरे के साथ शेयर करते हुए पीना पसंद करते है। साथ में लोग चाय के साथ कुछ नमकीन नाश्ता खाना पसंद करते है।नमकीन नाश्ते में ये रेसिपी सबसे अच्छी मानी जाती है। निमकी रेसिपी को आप बनाकर कुछ दिनों तक डब्बे में स्टोर कर सकते है। ये जल्दी खराब नहीं होता है।  Nimki Recipe बनाकर कही भी बाहर जाते समय ले जा सकते है। इसे बनाने के लिये हमें ज्यादा समग्री की भी अवश्यकता नही होती है।चलिये जल्दी से नमकीन बनाना शुरू करते है।
समय-30 मिनट

*सामग्री (Ingredients):-

मैदा-1 1/2कप (ढेड कप)
सूजी-1/2कप
रिफाइंड तेल-1/2कप
आजवाइन-1छोटा चम्मच
मंगरेला-1/2छोटा चम्मच
तलने के लिये रिफाइंड तेल
नमक- स्वादानुसार

नमकीन बनाने की विधि:-
मैदा,सूजी ,रिफाइंड तेल ,आजवाइन,मंगरेला, नमक एक बर्तन में ले कर मिला ले।
इसमे थोड़ा थोड़ा पानी ड़ालते हुऐ आटा को कड़ा सान ले।
अब इसकी छोटी छोटी लोई बनाकर बेले।
बेल कर इच्छानुसार आकार देते हुए काट ले।
इसी प्रकार सभी को बना ले।
अब एक कड़ाही में तलने के लिये जो तेल है उसे डालकर गर्म करे।
पहले एक पीस डालकर तेल में देखे,तेल ज़्यादा न गरम हो और न कम गर्म हो।
अब सभी को डालकर तल ले।
निमकी को सफेद(white)से color लाल होने लगे  या रंग बदलने लगे तो निकल ले।
थोड़ा ज्यादा लाल होते ही जलने का टेस्ट आने लगता है।
इसलिए सावधानी से तले।
आपका निमकी तैयार है।
इसे खटी मीठी चटनी के साथ भी खा सकते है।

◆लोई को रोटी से थोड़ा मोटा ही बेले और अपने अनुसार काटिये।
◆इसे मध्यम आंच पर तले।
◆खास्ता बढ़ाने के लिये गुनगुने पानी से आटा गुन्दिये।
◆खास्ता बढ़ाने के लिये 1/2छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर डाल सकते है।

घुघरा (Salted Gujiya in hindi )

0 comments

गुजिया एक पारंपरिक डिश है। जो पुरे देश में होली, दीवाली, दशहरा जैसे त्योहारों में सभी के घरों में बनाया जाता है। पर सभी के घरों में जो गुजिया बनता है वो मीठा होता है। हम यहाँ आपको नमकीन गुजिया बताने वाले है, जिसे आप कभी भी अपने घरों में बनाकर खा सकते है। इसे देखकर पता नहीं चलता की ये नमकीन गुजिया है या मीठा गुजिया। अगर आपके घर में गेस्ट आने वाले है तो इसके भरवा और आटा को पहले की तैयार कर रख ले ,ताकि मेहमान के आने पर स्नैक्स में चाय के साथ नमकीन गुजिया परोस सके। अगर आप गुजिया में हरी सब्जी नहीं डालना चाहती तो आप केवल आलू , प्याज और मसाले डालकर कर नमकीन गुजिया बना सकती है। चलिए गुजिया कैसे बनाना है ये सीखते है:-
●समय-30 मिनट

★सामग्री(ingredients):-
◆गुजिया का आटा तैयार करने के लिए:-

◆मैदा-2कप
◆नमक-1/2छोटा चम्मच
◆रिफाइंड तेल-2-3छोटा चम्मच
◆अजवाइन और मंगरेला-1/2छोटा चम्मच

*गुजिया का भरवा सामग्री:-
आलू-2 मध्यम आकार का
प्याज-1बड़ा आकार का
हरा मटर,शिमला मिर्च, गाजर,बीन्स-1कप(छोटे टूकड़ो में कटा हुआ)
हरी मिर्च-3 पीस
लहसुन पेस्ट-1छोटा चम्मच
अदरक पेस्ट-1छोटा चम्मच
हल्दी-1छोटा चम्मच
जीरा पाउडर-1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर -1छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर-1छोटा चम्मच
कस्तूरी मेथी-2छोटा चम्मच
पंचफोरन-1/2 छोटा चम्मच
तेल-2-3 छोटा चम्मच
सुखी लाल मिर्च-1पीस
नमक-स्वादानुसार
रिफाइंड तेल-1/2लीटर तलने के लिए

विधि(how to make Ghughra):-
गुजिया का आटा पहले तैयार कर लेते है।
गुजिया का आटा  तैयार करने के लिए एक बर्तन में मैदा को चलनी से चाल लेते है।
अब उसमे 2से 3 चम्मच रिफाइंड तेल,मंगरेला, आजवाइन डालकर मिलाकर देखे की आटा  में खस्ता बराबर हुआ है की नहीं,इसके लिए आटा को मुठी में लेकर हल्का दबाये तो आटा हल्का बन्धने लगे तो समझ लीजिये की आटा खास्ता हो गया है।
अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंध लीजीए ।
आटा को कड़ा ही साने और उसे ढक कर 15 मिनट की लिए रख दे।
  
  गुजिया का भरवा तैयार करने की विधि:-       
आलू को धोकर कुकर में डालकर गैस पर चढ़ा दे।
कुकर के 4 सिटी मारने पर गैस बंद कर दे।
प्रेशर निकलने पर आलू को निकालकार छिल ले और मैश कर ले।
प्याज और हरी मिर्च को बारीक़ काट ले।
गैस पर एक कड़ाही चढाये।
कड़ाही गर्म होने पर तेल डाले।
तेल के गर्म होने पर पंचफोरन डाल दे।
पंचफोरन के फूटने पर लाल मिर्च 2-3भाग में तोड़ कर डाल दे,साथ ही कस्तूरी मेथी डाल दे।
अब प्याज ,लहसुन,अदरख़ को डालकर 2 मिनट भुने,उसके बाद सारी सब्जी डालकर 1मिनट भुने।
उसमे नमक,हल्दी,हरी मिर्च,आमचूर पाउडर डालकर चलाये और ढक दे।
जब सब्जी पक जाये तो उसमे उबले आलू को डाल दे।
सब्जी और आलू को भुनते हुए काली मिर्च पाउडर,जीरा पाउडर डाल कर3 मिनट और भुने।
अब गैस को बंद कर दे।
भरवा के ठंडा होने पर इसे भरना शुरू करेगे।
तब तक आटे की नीबू से भी थोड़ी छोटी लोई बनाकर बेल कर रख लेते है।
सभी बेली गई लोइ को एक दूसरे के ऊपर रखते जाये ,ताकि रोटी सूखे नहीं।
अब रोटी में सावधानी से आलू भरवा को बिलकुल बीच में रख कर रोटी को बिच से मोड़ दे।
अब रोटी के दोनों  भागो को पानी लगाकर अच्छे से चिपका दे।
जिससे भरवा बाहर न निकले,चाहे तो उसमे रोटी के दोनों  भागो को बंद करते हुऐ डिजाइन बना सकते है।
इसी तरह सभी  लोई को भर ले।
अब एक कड़ाही में रिफाइंड तेल गर्म करे और सभी गुजिया को हल्का सुनहला कर के छान ले।
इस गुजिया को sanks के रूप में भी खा सकते है।
इसे आप हरी धनिया की चटनी,मीठी चटनी के साथ खा सकते है।
**पचफोरण-सरसों दाना, सौफ,जीरा,मेंथि दाना,आजवाइन,मंगरेला इन सभी को मिलाकर पंचफोरन बनता है।

भरवा में आप अपने स्वादानुसार गर्म मसाला का भी इस्तेमाल कर सकते है।
गुजिया को मध्यम आंच पर तलने से गुजिया कुरकुरी बनती है।

मटर चीला (Matar Cheela in Hindi)Green Peas cheella

0 comments

Matar Chila Recipe in Hindi
मटर चीला कम समय में बनाने वाला आसान टेस्टी डिश है।होली में बनने वाला प्रचलित डिश में से एक मटर चीला भी एक है।होली में होलीका दहन के दिन शाम में पूर्व के कुछ राज्यो में जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश के घरो में मटर चीला जरूर बनाया जाता है।इसे सभी उम्र के लोग काफी पसंद करते है ।ये नमकीन डिश है इसलिए इसे नास्ते में तथा शाम को चाय के साथ खा सकते है।इसके साथ टोमेटो सॉस,खटी-मीठी चटनी,धनिया की चटनी खा सकते है।
समय: 15-20 मिनट
सदस्य: 3-4 लोगो के लिए

सामग्री (Ingredients):


  • गेहू का आटा (Wheat Flour)

    मात्रा - 1/2 कप

  • चावल (अरवा)

    मात्रा - 2 कप पानी में भिगोये हुए

  • मटर (Green Peas)

    मात्रा - 2 कप उबले हुऐ

  • अदरख (Ginger)

    मात्रा - 1 इंच

  • लहसुन (Garlic)

    मात्रा - 8 - 10 कली

  • जीरा (Cumin)

    मात्रा - 1 छोटा चम्मच

  • हल्दी पाउडर (Turmeric)

    मात्रा - 1 छोटा चम्मच

  • काली मिर्च (Black Pepper)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • हरी मिर्च (Green Chilli)

    मात्रा - 3

  • हरा धनिया पत्ता (Green Coriander Leaves)

    मात्रा - 1/2 कप

  • नमक (Salt)

    मात्रा - स्वादानुसार


●तेल -पकाने के लिए

विधि (Preparation):-

  • चावल में अदरख़, लहसुन, जीरा, काली मिर्च, हरी मिर्च और 1/2 - 1 कप पानी डालकर पीस ले।
  • इस घोल को एक गहरे बर्तन में निकल ले।
  • इस घोल में थोड़ा-थोड़ा आटा मिलते जाये ताकि गांठे न बने।
  • घोल को जादा न पतला बनाये और न ज़्यादा गाढा।
  • इसमें मटर, नमक, हल्दी पाउडर और धनिया डाल कर मिला दे।
  • गैस पर तावा गरम किजिये, तवे पर थोड़ा तेल डाल कर पुरे तवे पर फैलाए।
  • उसके बाद चम्मच से घोल को डालकर गोलाकार फैलाए।
  • चिले के चारो तरफ तेल डाले ताकि चीला नीचे से छोड दे, फिर पलट कर इसी प्रकार तेल डालकर कुरकुरा चीला बनाते जाये।
  • या फिर इसे आप तेल में छान कर भी बना सकते है।
  • इसे हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ खा सकते है।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes