Showing posts with label हलवा. Show all posts
Showing posts with label हलवा. Show all posts

गाजर का हलवा (Gajar Ka Halwa)

0 comments

गाजर का हलवा सुनते ही मीठा पसंद करने वालो के दिन बन जाते है। जो खाना खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते है ,उनके लिए गाजर का हलवा बेस्ट ऑप्शन है। गाजर कच्चा खाने में भी मीठा लगता है, पर उसके हलवा की बात ही कुछ और होती है। गाजर का हलवा बनाने में भी आसान है। हलवा के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है। जो घरों में उपलब्ध होने वाले सामान होते है उसी से बन जाती है। गाजर का हलवा में दूध,किसमिस,चीनी,घी,गाजर ये सामग्री होनी जरूरी  है,खोया,काजू,इलाइची ,पिस्ता ये सब अधिक टेस्टी बनाने की लिए होते है। ये सामग्री न भी हो तो हलवा टेस्ट में अच्छा ही लगता है। गाजर का हलवा किसी भी त्यौहार ,पार्टी ,फंक्शन, शादी पार्टी,बर्थडे पार्टी में स्टारटर या डिजर्ट के मेन्यू मे जरूर शामिल किया जाता है। गाजर का हलवा खाने में मिठाई से ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। गाजर का हलवा बनाने के लिये इसकी रेसिपी देखते है।
समय-30 -40  मिनट
सदस्य-10 लोगों  के लिए
★सामग्री(ingredients for Gajar Ka Halwa):-
◆गाजर-1kg
◆दूध-1kg
◆चीनी-1-2कप
◆मावा-1/2 कप
◆घी-2-4बड़े चम्मच
◆काजू-15 pc
◆किसमिस-2बड़े चम्मच
◆बादाम-10 pc
◆इलाइची -8 pc
★गाजर का हलवा बनाने की विधि(how to make carrot halwa in hindi):-
●गाजर को छीलकर धोले और किस ले या कद्दुकस कर ले।
●कड़ाही को गैस पर गर्म कर गाजर और घी डालकर  5-8 मिनट  भुने।
●उसमे अब दूध डालकर पकने दे।
●जब दूध सुख जाये तो उसमे मावा, किसमिस, चीनी डालकर भुने।
●इलाइची का छिलका निकाल कर बीज का पाउडर बना ले और काजू और बादाम को बारीक़ काट ले।
● हलवा का पानी जब सुखने लगे तो उसमे काजू, बादाम, इलाइची डालकर चलाये और गैस बंद कर दे।
●गाजर का हलवा तैयार है।
*मावा को डालने की इच्छा हो तो डाले ,बिना मावा का भी हलवा अच्छा लगेगा।

तिल का हलवा रेसिपी (Sesame seeds ka halwa) Sesame recipe

0 comments

सर्दियों के मौसम में तिल विशेष कर के खाया जाता है, क्योकि तिल गर्म होता है।तिल का हलवा बनाना भी आसान है।सर्दियो में मीठा खाने की इच्छा हो रही है तो नाश्ते में तिल का हलवा बनाया जाये।
*सदस्य-3-4
*समय-15 मिनट
*सामग्री:-
सूजी-1/2कप
सफेद तिल-1/2कप
चीनी-1/2कप
घी-1बड़ा चम्मच
काजू-8पीस
किसमिस-2छोटे चम्म्मच
बादाम-5पीस
*विधि:-
सफेद तिल को कड़ाही में हल्का सा भून ले।
तिल का रंग बदलने लगे तो गैस बंद कर दे।
एक कड़ाही में घी डाल कर सूजी को भुने।
उसी में काजू को टुकड़ा करके डाल दे।
सूजी को तब तक भुने जब तक की सूजी का रंग भूरा न हो जाये।
उसके बाद 1कप पानी डाल दे,सूजी को पकने दे,उसी में तिल और किसमिस भी डाल दे।
जब पानी सूखने लगे तो चीनी भी डाल दे।
जब चीनी अच्छी तरह से मिल जाए,तो गैस बंद करके ऊपर से बादाम काट कर डाल दे।
आपका तिल का हलवा तैयार है।

शकरकंद का हलवा (Sweet Potato Halwa )shakarkandi Halwa recipe

0 comments

Sweet Potato Halwa in Hindi
शकरकंद का हलवा

शकरकन्द को कुछ लोग मीठा आलू के रूप में जानते है। शकरकन्द को कुछ लोग तो खाना भी पसंद नहीं करते है। पर ये हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके फायदे जानने पर इस फल को जरूर आप एक बार खाना चाहेंगे। इसमे आयरन, कॉपर, फोलेट, मैग्नीशियम, विटामिन्स होते है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है। हमारे शरीर में ब्लड सुगर को बैलेंस करके रखते है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारी, कैंसर, ह्रदय की समस्या नहीं उतपन्न होती है। इसमें विटामिन C भी होता है जो हमारे स्किन को जवा बनाये रखता है। शकरकन्द पोस्टिक गुणों से भरपूर है, जिसका फायदा हमारे शरीर को होता है, पर हमें पता नहीं चल पता है। चलिए इतने गुणकारी फल की एक अच्छी और टेस्टी डिश बनाते है, आज हम शकरकन्द का हलवा बनाना शुरू करते है।


सामग्री (Ingredients for Sweet Potato Halwa):


  • शकरकन्द (Sweet Potato) - Sweet Potato Halwa - Taste Ki Duniya

    शकरकन्द (Sweet Potato)

    मात्रा - 250 ग्राम

  • घी (Ghee) - Sweet Potato Halwa - Taste Ki Duniya

    घी (Ghee)

    मात्रा - 2-4 छोटा चम्मच

  • काजू (Cashews) - Sweet Potato Halwa - Taste Ki Duniya

    काजू (Cashews)

    मात्रा - 6 पीस

  • किसमिस (Raisins) - Sweet Potato Halwa - Taste Ki Duniya

    किसमिस (Raisins)

    मात्रा - 2 चम्मच

  • बादाम (Almond) - Sweet Potato Halwa - Taste Ki Duniya

    बादाम (Almond)

    मात्रा - 2 चम्मच कतरे हुऐ

  • चीनी (Suger) - Sweet Potato Halwa - Taste Ki Duniya

    चीनी (Suger)

    मात्रा - 4 छोटा चम्मच



विधि (How to Prepare Sweet Potato):


  • शकरकंद को कुकर में डाल कर 1 सिटी लगा दे।
  • प्रेशर निकल जाने पर स्करकंद को निकालकर छिल ले।
  • अब स्करकंद को मैश कर ले।
  • कड़ाही में घी ड़ालकर गर्म करे।
  • घी गर्म होने पर उसमें स्करकंद डाल कर भुने।
  • 5 मिनट तक भून कर चीनी, किसमिस, काजू डाल दे।
  • गैस बंद कर ऊपर से बादाम डाल दे।
  • आपका हलवा तैयार है।

पपीता का हलवा (Papaya Halwa in Hindi) Papaya Recipes

0 comments

स्वास्थ्य के लिए पपीता बहुत ही लाभकारी है। पपीता वो रसीला, मीठा, पोस्टिक एवम गुणकारी फल है जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। पपीता का जो लोग नियमित रूप से सेवन करते है उन्हें कभी पेट से संबंधित कोई बीमारी नहीं होती है। उन्हें कभी कब्ज की शिकायत नहीं होती है और हमारे पेट के पाचन शक्ति को और बढ़ाता है। पपीता को मल्टी विटामिन फ्रूट कहा जाता है। पपीता में विटामिन C, विटामिन्स B, मिनरल्स, पोटेशियम, मैग्नेशियम, कॉपर, हाई फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पपीता स्वाथ्यवर्धक गुणों से भरपूर है। पपीता का उपयोग घरेलू फेस पैक में भी किया जाता है। इसके प्रयोग से त्वचा खिली-खिली और जवा बनी रहती है। देखने में चेहरा खूबसूरत और चिकना लगता है। पपीता के बहुत ही फायदे है तो क्यों न इतने फायदेमंद फल के एक अच्छी सी रेसिपी बनाए जाये। तो चलिए पपीता का स्वादिस्ट हलवा बनाते है।
समय:-30 मिनट

सामग्री(ingredients):-
पपीता-1kg
मावा-250 ग्राम
दूध-1/2 लीटर
घी-3-4 बड़े चम्मच
काजू-12 पीस(कतरे हुए)
किसमिस-2 छोटा चम्मच
बादाम-2 छोटा चम्मच( कतरे हुऐ)
इलाइची -8 पीस
चीनी-1कप

विधि:-

पपीते को छीलकर दो भाग कर ले ओर बीच से बिज निकाल ले।
पपीता को अच्छी तरह धोकर कुकर में डाल कर 2 सिटी लगा दे।
कुकर से प्रेसर निकल जाने पर कुकर खोलकर पपीता में से पानी निकाल ले।
पपीता को अब मैश कर ले।
इलाइची का छिलका निकालकर बीज का पाउडर बना ले और काजू और बादाम को छोटा छोटा टुकड़ा कर ले।
गैस पर कड़ाही रख कर गर्म करे।
कड़ाही गर्म हो जाये तो उसमे घी डालें, उसके बाद पपीता डाल कर चलाये।
पपीता का पानी सुख जाये तो उसमे दूध डालकर सुखने दे और कभी कभी चलाते रहे।
हलवा जब गाढा होने लगे तो मावा ,किसमिस,चीनी डालकर चलाये।
हलवा  घी छोड़ने लगे या गाढा होकर जमने लगे तो बादाम, काजू ,इलाइची डालकर चलाये और  गैस बंद कर दे।
पपीता का हलवा तैयार है।
हलवा ठंडा खाये या गरम खाये टेस्टी ही लगेगा।

सूजी का हलवा (Suji halwa)

0 comments

सूजी का हलवा (Suji ka Halwa)
सूजी का हलवा
सूजी का हलवा एक पारंपरिक डिश है जो सभी उम्र के लोगो को पसंद आता है। सूजी का हलवा आसानी से कम समय में बनने वाला टेस्टी डेजर्ट है,जब भी कुछ मीठा खाने की इच्छा हो तो ये डिश बनांया जा सकता है। हलवा बच्चों को काफी पसंद आता है। हलवा में चीनी और घी अपने स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते है। चलिए हम टेस्टी सूजी का हलवा बनाना शूरू करते है।
समय: 10-15 मिनट
सदस्य: 5 लोगो के लिए

सामग्री (Ingredients):


  • सूजी (Semolina)

    मात्रा -1 कप
  • चीनी (Suger)

    मात्रा -3/4 कप
  • काजू (Cashew)

    मात्रा -7 पीस
  • किसमिस (Raisins)

    मात्रा -2 छोटा चम्मच
  • घी (Ghee)

    मात्रा - 1/2 कप
  • इलाइची (Cardamom)

    मात्रा - 4पीस
  • बादाम (Almond)

    मात्रा - 1 छोटा चम्मच

विधि (Preparation):-

  • कड़ाही में सूजी और घी डाल कर भुने।
  • साथ में काजू भी टुकड़ा कर डाल कर भुने।
  • जब सूजी हल्का भूरा(brown)हो जाये तो उसमे लगभग 3 कप पानी डाल दे।
  • और किसमिस भी डाल कर सूजी को धीमी आंच पर पकने दे।
  • जब हलवा जमने लगे या हलवा गाढा होने लगे तो उसमें चीनी डाल कर चलाये।
  • चीनी जब हलवा में मिल जाये गैस को बंद कर दे।
  • अब हलवा में इलाइची (छिलका निकलकर चूरा हुआ) डाल कर मिलाये।
  • अब ऊपर से बादाम के टुकड़ो को फैला दे।
  • सूजी का हलवा तैयार है।

कच्ची हल्दी का हलवा (Turmeric or Haldi ka halwa)

1 comments

Turmeric Kacchi Haldi ka Halwa in Hindi
कच्ची हल्दी का हलवा

कच्ची हल्दी को आयुर्वेद में औषधि बताया गया है। कच्ची हल्दी का प्रयोग कई वर्षो से गर्भवती स्त्रियों को बच्चा होने के बाद हलवा के रूप में कराया जा रहा है ।ये शरीर में immunity booster के तौर पर काम करता है। इसमे कैंसर जैसे बीमारियो से लड़ने की ताकत होती है।इसके नियमित प्रयोग से cholesterol से संबंधित बिमारियों में भी लाभ होता है। इसका गर्म दूध मे सेवन करने से सर्दी जुकाम में काफी आराम मिलता है। हल्दी का खूबसूरती बढ़ाने वाली क्रीम में भी इस्तेमाल किया जाता है।आप घरो में ही हल्दी का पेस पैक बनाकर चहरे की खूबसूरती पा सकती है। प्रकृति ने हल्दी के रूप में हमे अनमोल खजाना दिया है। जिसका इस्तेमाल बहुत तरीको से किया जाता है। ये हमारे खाने का रंग और स्वाद दोनों ही बढ़ाता है। इसके पयोग से हमे बहुत से बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। तो चलिए इतने गुणकारी कच्ची हल्दी का हलवा बनाना सीखते है।

आवश्यक सामग्री:-
हल्दी-250ग्राम
गुड़-500ग्राम
छुहारा-500ग्राम
दूध-1/2लीटर
काजू-2छोटा चम्मच(बारीक़ कटा)
किसमिस-2छोटा चम्मच
बादाम-2छोटा चम्मच(बारीक़ कटा हुआ)
घी-200ग्राम
इलाइची-3 छोटा चम्मच (छिलका निकालकर पाउडर बना हुआ)

विधि:-
छुहारा को  धोकर पानी में 6-7 घण्टे फूलने के लिए डाल दे।
हल्दी को अच्छी तरह छिल ले और  धोकर मिक्सर में पीस ले।
हल्दी का पेस्ट बना ले और छुहारा का भी बीज निकालकर महीन पेस्ट बना ले।
पेस्ट बनाते समय छुहारे का पानी ही डाले।
हल्दी को कड़ाही में डाल कर गैस पर चढ़ाये।
इसमे घी डाल कर तब तक भुने जब तक की हल्दी घी छोर न दे।
उसके बाद इसमे दूध डाल कर ख़ौलने दे।
दूध जब गाढा हो जाये तो उसमे छुहारा डाल कर सूखने  दे।
जब सुख जाये तो गुड़,काजू, किसमिस, डाल दे ।
थोड़ी देर बाद गैस बंद करके बादाम और इलाइची डालकर मिला दे।
आपका हल्दी का हलवा तैयार है।
जितना हलवा सूखा रहेगा उतने दिनोंतक हलवा ख़राब नहीं होगा।
इसे आप 10 दिनों तक रख सकते है।
गर्ववती स्त्रियों को बच्चे होने के बाद ये हलवा खिलाया जाता है।
कच्ची हल्दी के हलवा में आप मावा या खोया भी डाल सकते है।

चुकन्दर का हलवा (Beetroot Halwa Recipe in Hindi)

0 comments

चुकन्दर को ज्यादा तर लोग केवल सलाद के रूप में ही खाने जानते है। जबकि इसे और भी टेस्टी बनाकर हलवा के रूप में खा सकते है। बीटरूट हलवा खाने पर पता ही नहीं चलता की Beetroot से बना हलवा खा रहे है। कुछ लोगो को चुकन्दर का टेस्ट पसंद नहीं आता है इस कारण भी वे लोग खाना पसंद नहीं करते है। चुकन्दर को आप बहुत प्रकार से डिश में डालकर टेस्टी बनाकर रोजाना खा सकती है। बीट्स को खाने  से हार्ट अटैक, स्ट्रोक,ब्लड प्रेशर  प्रॉब्लम दूर होते है।ये वेट मैनेज करने में भी मदद कटती है।इसके खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।ये हाई फाइबर फ़ूड होने के कारण कब्ज से भी दूर रखता है। चलिए इतने गुणकारी चुकन्दर का हलवा बनाना सीखते है।
समय-30 मिनट
सदस्य-5 -7लोगों के लिए
★सामग्री(ingredients):-
◆बिट्स-500ग्राम
◆चीनी-200ग्राम(1कप)
◆घी-2-4बड़े चम्मच
◆काजू-1 बड़ा चम्मच(बारीक़ कटा)
◆किसमिस-2बड़े चम्मच
◆बादाम-2छोटा चम्मच(बारीक़ कटा)
◆इलाइची -8 पीस (छिलका निकालकर पाउडर बना हुआ)
◆मावा-100ग्राम
◆दूध-500ml
★विधि (how to make  beetroot halwa):-
●बिट्स को छीलकर धो ले और किस या कद्दुकस कर ले।
●कड़ाही को गैस पर गर्म कर बिट्स और घी डालकर  5 मिनट  भुने।
●उसमे अब दूध डालकर पकने दे और थोड़ी थोड़ी देर पर चलाते रहे।
●जब दूध सुख जाये तो उसमे मावा, किसमिस, चीनी डालकर चलाये।
●चीनी डालने पर पानी छोड़ देता है तो उसके सूखने तक चलाती रहे ।
●ध्यान रखे कि हलवा चिपके नही।
●थोड़ी देर बाद काजू, बादाम, इलाइची डालकर गैस बंद कर दे।
●चुकन्दर का हलवा तैयार है।
*मावा को डालने की इच्छा हो तो डाले ,बिना मावा का भी हलवा अच्छा लगेगा।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes