![]() |
सूजी का हलवा |
सूजी का हलवा एक पारंपरिक डिश है जो सभी उम्र के लोगो को पसंद आता है। सूजी का हलवा आसानी से कम समय में बनने वाला टेस्टी डेजर्ट है,जब भी कुछ मीठा खाने की इच्छा हो तो ये डिश बनांया जा सकता है। हलवा बच्चों को काफी पसंद आता है। हलवा में चीनी और घी अपने स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते है। चलिए हम टेस्टी सूजी का हलवा बनाना शूरू करते है।
समय: 10-15 मिनट
सदस्य: 5 लोगो के लिए
समय: 10-15 मिनट
सदस्य: 5 लोगो के लिए
सामग्री (Ingredients):
-
सूजी (Semolina)
मात्रा -1 कप
-
चीनी (Suger)
मात्रा -3/4 कप
-
काजू (Cashew)
मात्रा -7 पीस
-
किसमिस (Raisins)
मात्रा -2 छोटा चम्मच
-
घी (Ghee)
मात्रा - 1/2 कप
-
इलाइची (Cardamom)
मात्रा - 4पीस
-
बादाम (Almond)
मात्रा - 1 छोटा चम्मच
विधि (Preparation):-
- कड़ाही में सूजी और घी डाल कर भुने।
- साथ में काजू भी टुकड़ा कर डाल कर भुने।
- जब सूजी हल्का भूरा(brown)हो जाये तो उसमे लगभग 3 कप पानी डाल दे।
- और किसमिस भी डाल कर सूजी को धीमी आंच पर पकने दे।
- जब हलवा जमने लगे या हलवा गाढा होने लगे तो उसमें चीनी डाल कर चलाये।
- चीनी जब हलवा में मिल जाये गैस को बंद कर दे।
- अब हलवा में इलाइची (छिलका निकलकर चूरा हुआ) डाल कर मिलाये।
- अब ऊपर से बादाम के टुकड़ो को फैला दे।
- सूजी का हलवा तैयार है।
0 comments:
Post a Comment