Showing posts with label drink. Show all posts
Showing posts with label drink. Show all posts

आम पन्ना (Aam ka Panna) Recipe of Aam Panna

1 comments

Aam Panna in hindi
आम पन्ना

कच्चा आम या कैरी को देखकर लॉगो को मुँह में पानी आने लगता हैं। तो सोचिये इसका बना हुआ आम पन्ना कितना लाजवाब होगा। खट्टा मीठा स्वाद के साथ पुदीना पत्ता डाला हुआ आम पन्ना कितना टेस्टी लगता होगा। गर्मियों के मौसम में कही बाहर से आये हो तो ऐसा लगता है क़ि मानो शरीर में आग लगी हो,और ऐसा क्या पिए की ये आग ठंडी हो जाये। तो गर्मियों में राहत देने वाली आम पन्ना है न। आम पन्ना पीजिये और गर्मियों को दूर भगाइए। अगर आपको पुदीने का स्वाद पसंद न हो तो पुदीना न डाले। तो आइये ठंडा-ठंडा आम पन्ना बनाये।

  • समय: 10-15 मिनट
  • सदस्य: 3 लोगों के लिए

सामग्री (Ingredients for Aam Panna)::


  • कच्चे आम (Raw Mango) - Aam Panna - Taste Ki Duniya

    कच्चे आम (Raw Mango)

    मात्रा - 2

  • चीनी (Suger) - Aam Panna - Taste Ki Duniya

    चीनी (Suger)

    मात्रा - 7 छोटा चम्मच

  • काला नमक (Black Salt) - Aam Panna - Taste Ki Duniya

    काला नमक (Black Salt)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • जीरा पाउडर (Cumin Powder) - Aam Panna - Taste Ki Duniya

    जीरा पाउडर (Cumin Powder)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • पुदीना पत्ता (Mint Leaves) - Aam Panna - Taste Ki Duniya

    पुदीना पत्ता (Mint Leaves)

    मात्रा - 30 पत्ते लगभग



विधि (How to Prepare Aam Panna)::


  • कच्चे आम को धो ले।
  • कुकर में आम और 1/4 कप पानी डालकर 1 सिटी लगा दे।
  • कुकर का जब प्रेशर निकल जाये तब कुकर में से आम को निकाल ले और कुकर में बचे पानी को फेक दे।
  • अब किसी बर्तन में आम का गुदा निकाल कर मैश कर दे।
  • आम का गुदा, चीनी, पोदीना पत्ता, काला नमक, जीरा पॉउडर, 1/2 कप पानी डालकर मिक्सर में पीस ले।
  • अब इसमे 2-3 गिलास ठंडा पानी और बर्फ़ का टुकड़ा डालकर मिलाये और पियें।
  • आम अगर ज्यादा खट्टा है तो चीनी की मात्रा बढ़ा दे।

नीबू पानी रेसिपी (Nimbu Shikanji Recipe in Hindi) Mint Lemonade

0 comments

Nimbu Shikanji
नींबू शिकंजी

गर्मियों का मौसम है, तो कुछ ठंडा पिने का मन होता है। ठंडा पेय पदार्थ मेंअच्छा आप्शन है नीबू पानी या lemonade। नीबू में प्रचूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जो की हमारे शरीर की त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। नीबू पानी की एक खासियत ये भी है की इसके पिने से वजन भी कम होता है। लेकिन इसके लिए आपको नीबू पानी हलके गर्म पानी में पिनी होगी। ये हमारे शरीर से हनिकारक विषैले पदार्थो को बाहर निकलने में काफी मदद करता है। इसके पिने से कब्ज की परशानी दूर हो जाती है। नीबू पानी में आप चीनी की जगह पर शहद भी डाल कर पी सकते है। नीबू पानी में पुदीना इसके स्वाद और भी बढ़ा देता है। पुदीना को ठंडा माना जाता है जो शरीर के अंदर जाकर शरीर की गर्मी को कम करता है। गर्मियों का मौसम आ गया है तो चलिए नीबू पानी विथ पुदीना बनाते है।




समय-5 मिनट

सदस्य-3 लोगों के लिये

सामग्री (Ingredients):


  • नींबू (Lemon) - Nimbu Shikanji - Taste Ki Duniya

    नींबू (Lemon)

    मात्रा - 2

  • चीनी (Suger) - Nimbu Shikanji - Taste Ki Duniya

    चीनी (Suger)

    मात्रा - 5 छोटा चम्मच

  • पुदीना पत्ता (Mint Leaves) - Nimbu Shikanji - Taste Ki Duniya

    पुदीना पत्ता (Mint Leaves)

    मात्रा - 1/2 कप (20 पत्ते लगभग)

  • जीरा पाउडर (Cumin Powder) - Nimbu Shikanji - Taste Ki Duniya

    जीरा पाउडर (Cumin Powder)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • काला नमक (Black Salt) - Nimbu Shikanji - Taste Ki Duniya

    काला नमक (Black Salt)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • काली मिर्च (Black Papper) - Nimbu Shikanji - Taste Ki Duniya

    काली मिर्च (Black Papper)

    मात्रा - 1/4 छोटा चम्मच पॉउडर (Optional)



विधि (How to Prepare Lemonade /Lemon Juice):


  • नीबू का रस निकालकर, पुदीना पत्ता, जीरा, काली मिर्च, काला नमक, चीनी को 1/2 कप पानी डालकर मिक्सर मे चला ले।
  • इसमे 2 गिलास ठंडा पानी मिलाकर पुदीना के पत्ते से सजा कर पिये।
  • मिक्सर में चीनी और पुदीना को पीसने पर अच्छी तरह से घुल जाता है।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes