Showing posts with label सब्जी (Vegetable). Show all posts
Showing posts with label सब्जी (Vegetable). Show all posts

बैंगन करी रेसिपी (Brinjal Curry Recipe)

0 comments

बैंगन करी बनाने में बहुत ही कम समय लगता है और झटपट बनने के साथ ही टेस्टी भी लगती है। इसे आप रोटी,पराठा, नान चावल किसी भी चीज के साथ खा सकते है। इसमे मसाला भी कम यूज़ होता है इसलिए ये सब्जी हेल्थफुल है। चलिए आज बैंगन की करी वाली सब्जी बनाना सीखते है।
समय:-20 मिनट
सदस्य:-5 लोगो के लिए
सामग्री(Ingredients):-
बैंगन-1बड़े आकार का
आलू-2मध्यम आकार का
प्याज-1बड़े आकार का
टमाटर-1बड़े आकार का
हरी मिर्च-3 पीस
अदरक-1/2इंच
लहसुन-8 कली
जीरा-1/2छोटा चम्मच
काली मिर्च-1/2छोटा चम्मच
पंचफोरण-1/2छोटा चम्मच
हल्दी-1/2छोटा चम्मच
तेल-2 -3छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
विधि (How To Make Brinjal Curry Recipe):-
बैंगन और टमाटर को धो कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले ।
आलू और प्याज को छिलकर धो ले और छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।
लहसुन,अदरख़,काली मिर्च,हरी मिर्च,जीरा  और थोड़ा पानी  डालकर मिक्सर में महीन पेस्ट बना ले।
गैस पर कुकर गर्म करे और तेल डाले।
तेल के गर्म होने पर पंचफोरण डाले और पंचफोरण के फूटने पर आलू डालकर 3 मिनट भुने।
अब प्याज को डालकर 4 मिनट भुने।
इसमे प्याज के लाल होने पर टमाटर ,पिसे मसाले ,हल्दी,नमक डालकर भुने।
मसाले के भून जाने पर बैंगन और 1/2कप पानी डालकर कुकर बंद कर दे।
2 सिटी लगाकर गैस बंद कर दे।
कुकर के प्रेशर निकलने पर कुकर को चम्मच से अच्छी तरह चला दे ताकि सारे बैंगन  मसाले की तरह मिक्स हो जाये।
आपकी सब्जी तैयार है।
अगर आपके पास मसाले सूखे पाउडर के रूप में है तो इन मसालों के जगह पर उसका इस्तेमाल कर सकते है।
हरी मिर्च को बारीक़ काट कर और लहसुन को छिलकर हल्का चूर दे।
अदरक को बारीक़ काट कर इस्तेमाल कर सकते है।

परवल आलू करी (Aloo Parwal ki sabzi recipe) Parwal curry

2 comments

Aloo Parwal ki Sabzi
परवल आलू की सब्जी

परवल आलू की सब्जी बिहार की पारंपरिक डिश है। आपको किसी भी पार्टी,त्यौहार, शादी में वेज डिश में ये एक सब्जी आपको दिख जायेगी।गर्मियों के मौसम में परवल आपको मार्केट में  मिलने लगेगी।परवल को  कुछ लोग और भी दुसरे नामों से जानते है जैसे:-पटल,परोल,इंग्लिश में pointed gourd, green potato कहते है।इसमे सफेद रंग की धारियां होती हैं, जो हरे रंग के पटल पर अच्छे लगते है।इस सब्जी के खाने के बहुत फायदे है, ये हमारे शरीर की बहुत सारे विटामिन,मिनरल,कैल्शियम की जरुरतो को पूरा करता है।ये पीलिया या लिवर से सबधित बीमारियों, स्किन से सबन्धित बीमारियों ,ब्लड से सबन्धित बीमारियों को होने से बचाता है। इसमे dietary fiber होने के कारण कब्ज नही होने देता।परवल की बहुत सारी डिशेज़ बनती है,चलिए आज उनमे से एक डिश परवल आलू की करी वाली सब्जी बनाना सिखते है।ये सब्जी हमारे परिवार में सभी को बहुत पसंद आती है।
  • Sandwich Recipes in Hindi

  • समय-30 मिनट
    सदस्य-5 लोगों के लिए
    सामग्री(Ingredients):-
    परवल-250 gm
    आलू-3 बड़े आकार के
    टमाटर-2 छोटे आकार के
    प्याज-5 मध्यम आकार का
    लहसुन-8 पीस
    अदरक-1 इंच
    जीरा -1 छोटा चम्मच
    काली मिर्च -1/2 छोटा चम्मच
    हरी मिर्च-2 पीस
    सुखी लाल मिर्च-2 पीस
    धनिया-1 छोटा चम्मच(साबुत)
    कसूरी मेथी-2 छोटा चम्मच
    तेज पत्ता-2 पीस
    हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
    पंचफोरण-1/2 छोटा चम्मच
    नमक-स्वादानुसार
    तेल-3 बड़े चम्मच
    विधि:-
    आलू को धोकर 1/2कप पानी के साथ कुकर में डालकर गैस पर चढ़ा दे।
    मध्यम आंच पर 4 सिटी लगाकर गैस बंद कर दे।
    परवल को चाकू से हल्का छिलकर धोले।
    परवल के आगे और पीछे का सिरा काट कर  चार भाग में काट ले।
    प्याज को छिलकर धोले और बारीक़ काट ले।
    सब्जी के लिए मसाला तैयार कर लेते है।
    अदरक को छिलकर,हरी मिर्च की ठंडल तोड़ कर , टमाटर सभी को धोले।
    टमाटर,लहसुन,अदरक,हरी मिर्च,जीरा,काली मिर्च ,धनिया को मिक्सर में पीस कर महीन पेस्ट बना ले।
    गैस पर कड़ाही गर्म कर तेल डाले और परवल को भुने।
    सब्जी में जितनी नमक डालनी है उसका आधा अभी तेल में डाल दे।
    परवल को सुनहला  होने तक भुनकर निकाल ले।
    अब आलू को छिलकर 4 भाग कर ले।
    आलू को तेल में हल्का भूनकर निकाल ले।
    बचे तेल में पंचफोरण, तेज पत्ता,सुखी लाल मिर्च को तोड़कर डाले।
    पंचफोरण के फूटने पर  कसूरी मेथी और प्याज डालकर सुनहला होने तक भुने।
    अब इसमे पिसे मसाले,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर ,नमक डालकर भुने।
    जब मसाले तेल छोड़ने लगे तो समझ लीजिये कि मसाले भून गए है।
    अब कड़ाही में परवल,आलू और एक कप पानी डालकर ढक्कन से ढक कर कुछ देर पकने दे।
    10 मिनट में आपकी सब्जी पक जायेगी,अब पानी डालकर ग्रेवी को अपने अनुसार गाढा या पतला बना ले।
    सब्जी में गर्म मसाला डालकर 2 मिनट पकने दे और गैस बंद कर दे।
    सब्जी को नमक डालकर भुनने पर सब्जी जल्दी पकती है।
    सब्जी भुनते समय तेल कम पड़े तो तेल और डाल ले।

    आलू परवल की सब्जी ( Parwal Aloo ki sookhi Sabji)

    0 comments

    परवल को  कुछ लोग और भी दुसरे नामों से जानते है जैसे:-पटल,परोल,इंग्लिश में pointed gourd, green potato कहते है।इसमे सफेद रंग की धारियां हैं, जो हरे रंग के पटल पर अच्छे लगते है।इस सब्जी के खाने के बहुत फायदे है, ये हमारे शरीर की बहुत सारे विटामिन,मिनरल,कैल्शियम की जरुरतो को पूरा करता है।ये पीलिया या लिवर से सबधित बीमारियों, स्किन से सबन्धित बीमारियों ,ब्लड से सबन्धित बीमारियों को होने से बचाता है। इसमे dietary fiber होने के कारण कब्ज नही होने देता।परवल की बहुत सारी डिशेज़ बनती है,चलिए उनमे से एक डिश बनाया जाये।

    समय:-20 मिनट
    सदस्य:-4 लोगों के लिए

    ★सामग्री(ingredients for aloo parwal ki sabzi):-
    ◆परवल-1/2kg
    ◆आलू-3 मध्यम आकार के
    ◆लहसुन का पेस्ट-1/2छोटा चम्मच
    ◆हरी मिर्च-3(बारीक़ कटा हुआ)
     ◆हल्दी-1छोटा चम्मच
    ◆जीरा पॉउडर-1/2छोटा चम्मच
    ◆पंचफोरण या जीरा-1/2छोटा चम्मच
    ◆नमक-स्वादानुसार
    ◆तेल-3छोटा चम्मच

    ★विधि(how to make aloo parwal sabzi recipe):-
    ●परवल और आलू को छिलकर धो ले और1-11/2इंच लंबा 1/2इंच से थोड़ा पतला चोडाई में काट ले।
    ●अब कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए चढ़ाये।
    ●तेल डाले , उसके बाद पंचफोरण डाले।
    ●पंचफोरण के फूटने पर परवल डाल कर 3 मिनट भुने।
    ●फिर उसमे आलू,नमक, लहसुन पेस्ट डाल कर भुने और ढककर पकाये।
    ●अब हल्दी,हरी मिर्च डालकर चलाये और ढक कर पकाये।
    ●इस दौरान देखते रहे की सब्जी कड़ाही से चिपके नही।
    ●अगर चिपक रहा हो तो थोड़ी और तेल डाल दे।
    ●सब्जी जब पक जाये तो उसमे जीरा पॉउडर डालकर 2 मिनट और भुने।
    ●सब्जी पक गई हो तो गैस बंद कर दे।
    ●आप अपने इच्छा अनुसार 1/2छोटा चम्म्मच आमचूर पॉउडर,लाल मिर्च पॉउडर डाल सकते है।
    ●अब आपकी आलू परवल की सुखी सब्जी तैयार है।
    ●इसे आप पराठे,चावल किसी भी चीज के साथ खा सकते है।

    कदीमा की सब्जी ( Pumpkin Recipe in hindi)

    1 comments

    pumpkin-kaddu-ki-sabji
    कदीमा की सब्जी
    कदीमा कददू की ही एक प्रजाति है जो पकने पर ऑरेंज रंग की हलकी मीठी हो जाती है।ये आकार में बड़ी और गोलाकार  होती है।कदीमा की सब्जी कुछ लोग ये सोच कर नहीं खाते की ये मिठी है पता नहीं इसकी सब्जी जो बनेगी वो कैसी लगेगी ये सोचकर ही सब्जी नहीं बनाते। कुछ लोग तो इसे शरीर को नुकसान पहुँचाने वाला सब्जी समझते है ,पर ऐसा बिल्कुल नहीं है ।ये शरीर में ठंडक बनाये रखने वाली सब्जी है।आयुर्वेद में तो लंबे समय से चल रहे बुखार के इलाज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।कदीमा में beta carotene पाया जाता है, जिस कारण हमारे शरीर में विटामिन A की पूर्ति होती है ।जितना ज्यादा पका हुआ ऑरेंज रंग का होगा उतना ही विटामिन की मात्रा अधिक होगी।ये स्वाद में मीठा होता है पर शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और पैंक्रियास को सक्रिय बनाये रखती है।इसलिए ये सब्जी डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।ये ह्रदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में रहती है।कदीमा की सब्जी को एक बार बनाकर खायेगे तो बार बार खाना की इच्छा होगी ।रोजाना सब्जी हम केवल नमकीन ही बनाते है  तो एक दिन इस सब्जी को बनाकर देखते है जो हल्की नमकीन और थोड़ी मीठी होती है।इसमे अपने स्वाद के अनुसार खट्टा के लिए आमचूर भी डाल सकते है।चलिये कदीमा की सब्जी बनाना सीखते है। View Breakfast Recipe
    समय-20 मिनट
    सदस्य:-3लोगों के लिए
    सामग्री (Ingredients):-
    कदीमा-1/2 kg
    चना-1/4 कप(रात भर पानी में भिगोये हुए)
    लहसुन-5 कली
    अदरक-1/2 इंच
    सुखी लाल मिर्च-2 पीस
    हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
    काली मिर्च-1/3 छोटा चम्मच
    जीरा -1/2 छोटा चम्मच
    गर्म मसाला-1/2 छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
    पंचफोरण-1/2 छोटा चम्मच
    नमक-1/3 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
    चीनी-3 छोटा चम्मच
    तेल-3 छोटा चम्मच
    तेज पत्ता-2 पीस
    धनिया पत्ता-सजाने के लिए
    विधि:-
    कदीमा का  छिलका छिलकर, बीच से बिज और रेशा निकालकर धोले और पतला पतला काट ले।
    सब्जी का मसाला बनाने के लिये लहसुन,अदरक,जीरा ,काली मिर्च को थोडा पानी डालकर मिक्सर में  महीन पेस्ट बना ले।
    गैस पर कड़ाही को गर्म करें।
    गर्म होने पर तेल डालकर पंचफोरण,सुखी लाल मिर्च,तेज पत्ता डाले।
    पंचफोरण के फूटने पर कदीमा एक मुट्ठी और पिसे हुए मसाले डालकर भुने।
    उसमे हल्दी पाउडर,नमक,लाल मिर्च पाउडर डालकर भुने।
    जब मसाले भून जाये तो उसमे सारा कदीमा डालकर 4 मिनट भुने।
    इसमे 1/2 कप पानी और चना डालकर कड़ाही को ढक दे।
    सब्जी को धीमी आंच पर पकने दे।
    सब्जी का जब पानी पूरी तरह सुख जाये तो उसमें चीनी और गर्म मसाला डालकर 2 मिनट चलाये और गैस बंद कर दे।
    सब्जी को धनिया पत्ता से सजा कर परोसे।
    आपकी कदीमा की सब्जी तैयार है।
    कदीमा की सब्जी में नमक कम डालते है क्योकि सब्जी का टेस्ट मीठा होता है।
    सब्जी में अपने स्वाद के अनुसार खट्टा के लिए आमचूर का इस्तेमाल कर सकते है।
    चीनी के जगह पर गुड़ का इस्तेमाल कर सकते है।

    कुंदरू की सब्जी (Kundru Ki Sabji)

    0 comments

    Kundru गर्मियों में मिलने वाला हरा सब्जी है। ये देखने में परवल की तरह लगता है, पर परवल से थोडा छोटा और हरा होता है। इसे किनरू, टिन्डोरा, टेन्डली, टोन्डली भी कहा जाता है, इससे सब्जी और चटनी बहुत स्वादिष्ट बनती है। कुंदरू को काटने पर लसलसा जैसा पदार्थ निकलता है। पर जब इसको भुनते है तब इसका लसलसापन समाप्त हो जाता है। कुंदरू को आप अपने लंच बॉक्स में भी ले जा सकते है। Kundru Vegetable को बनाते समय सभी पके हुए अथार्त लाल रंग के कुन्दरू को निकालकर बनाये, क्योकि लाल वाले कुंदरू जल्दी नहीं पकते है। चलिए कुंदरू की सब्जी बनाना सीखते है।
    • तैयारी का समय - 8 मिनट
    • पकाने में - 7 मिनट
    • सदस्य - 3-4 लोगों के लिए

    सामग्री (Ingredients for Kundru Ki Sabji):


    • कुंदरू (Kundru)-Ivy Gourd Fry Recipe-Taste Ki Duniya

      कुंदरू (Kundru)

      मात्रा - 1/2 kg
    • लहसुन (Garlic)-Ivy Gourd Fry Recipe-Taste Ki Duniya

      लहसुन (Garlic)

      मात्रा - 9 पीस
    • हरी मिर्च (Green Chilli)-Ivy Gourd Fry Recipe-Taste Ki Duniya

      हरी मिर्च (Green Chilli)

      मात्रा - 2 पीस
    • जीरा (Cumin)-Ivy Gourd Fry Recipe-Taste Ki Duniya

      जीरा (Cumin)

      मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच
    • काली मिर्च (Black Papper)-Ivy Gourd Fry Recipe-Taste Ki Duniya

      काली मिर्च (Black Papper)

      मात्रा - 1/3 छोटा चम्मच
    • सरसो तेल (Mustard Oil)-Ivy Gourd Fry Recipe-Taste Ki Duniya

      सरसो तेल (Mustard Oil)

      मात्रा - 4 छोटा चम्मच
    • नमक (Salt)-Ivy Gourd Fry Recipe-Taste Ki Duniya

      नमक (Salt)

      मात्रा - स्वादानुसार
    • हल्दी (Haldi)-Ivy Gourd Fry Recipe-Taste Ki Duniya

      हल्दी (Haldi)

      मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच
    • पंचफोरण (Panchforan)-Ivy Gourd Fry Recipe-Taste Ki Duniya

      पंचफोरण (Panchforan)

      मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

    विधि (How to Prepare Ivy Gourd In Hindi):


    • कुंदरू को अच्छी तरह पानी से धोकर उसका दोनों सिरा काटकर लंबे आकार में 4 भाग कर ले।
    • लहसुन, जीरा, हरी मिर्च, काली मिर्च को मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना ले।
    • गैस पर कड़ाई को गर्म कर तेल डाले।
    • तेल के गर्म होने पर पंचफोरण डाल दे।
    • फट फट की आवाज होने पर कुंदरू को डालकर 2 मिनट भुने।
    • अब नमक डालकर चलाये और ढक्कन से ढककर धीमी आंच पर पकाये।
    • जब कुन्दरू आधा पक जाये तब उसमे लहसुन का पेस्ट, हल्दी डालकर भुने।
    • थोड़ी देर में कुंदरू तेल छोड़ने लगेगा, अगर नहीं तेल छोड़ रहा है तो थोड़ी देर और भूनिये।
    • तेल छोड़ने लगे तो 2-3 मिनट भूनकर गैस बंद कर दे।
    • आपका कुंदरू की सब्जी तैयार है।
    • अगर आपके पास जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लहसुन पेस्ट उपलब्ध हो तो उसका इस्तेमाल ऊपर दिए मसाले के स्थान पर कर सकते है।

    पनीर मिक्स वेज ( Mix Veg Gravy recipe) Indian Paneer Recipes

    0 comments

    Paneer with Mix Vegetables in Hindi
    पनीर मिक्स वेज

    आपको कुछ अलग तरह की सब्जी बनाने की इच्छा हो रही है तो आप मिक्स वेज क्यों नहीं ट्राई करती। ये आपकी टेस्टी और पोषक तत्वों से भरपूर डिश होगी। आपके फ्रिज में थोड़ी थोड़ी सब्जियां बची हुई है तो कोई बात नहीं, इन्हीं बची हुई सब्जियों से एक टेस्टी और पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी बनाते है। सभी सब्जियों को मिलाकर बनाने से खाने में एक अलग स्वाद मिलता है। इन्ही सब्जियों में पनीर भी डाल देती है तो सब्जी का स्वाद और भी बढ़ जाता है। ये सब्जी आप अपने घर में आने वाले मेहमान को भी खिला सकती है। हम यहाँ बिन्स, गाजर, मटर, शिमला मिर्च के साथ पनीर को मिलाकर पनीर मिक्स वेज बना रहे है। अगर आपकी इच्छा इसमे और कोई सब्जी डालने की है तो उसे भी भूनकर डाल सकती है। सब्जी में क्रीम डालना चाहती है तो उसे आप गैस बंद करके 2 छोटा चम्मच डाल सकती है। सब्जी में क्रीम के कारण हल्का मीठा टेस्ट आ जाता है तो आप सब्जी में चीनी न डाले। सब्जियों के अनुसार पनीर मिक्स वेज डिश का टेस्ट बदलता जायेगा। चलिये पनीर मिक्स वेज बनाना सीखते है।

    • समय- 20 मिनट
    • सदस्य- 4 लोगों के लिए

    सामग्री (ingredients for Paneer Mixed Vegetable):


    • पनीर (Paneer)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      पनीर (Paneer)

      मात्रा - 200 gm

    • फ्रेंच बीन्स (French Beans)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      फ्रेंच बीन्स (French Beans)

      मात्रा - 1/4 कप

    • गाजर (Carrot)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      गाजर (Carrot)

      मात्रा - 1/4 कप

    • शिमला मिर्च (Capsicum)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      शिमला मिर्च (Capsicum)

      मात्रा - 1 मध्यम आकार का

    • प्याज (Onion)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      प्याज (Onion)

      मात्रा - 3 मध्यम आकार का

    • टमाटर (Tomato)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      टमाटर (Tomato)

      मात्रा - 1 बड़े आकार का

    • लहसुन (Garlic)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      लहसुन (Garlic)

      मात्रा - 10 कली

    • काली मिर्च (Black Papper)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      काली मिर्च (Black Papper)

      मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

    • जीरा (Cumin)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      जीरा (Cumin)

      मात्रा - 1 छोटा चम्मच

    • हल्दी पाउडर (Turmeric)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      हल्दी पाउडर (Turmeric)

      मात्रा - 1 छोटा चम्मच

    • हरी मिर्च (Green Chilli)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      हरी मिर्च (Green Chilli)

      मात्रा - 2 छोटा चम्मच

    • धनिया पाउडर (Coriander Powder)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      धनिया पाउडर (Coriander Powder)

      मात्रा - 1 छोटा चम्मच

    • लाल मिर्च (Red Chilli)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      लाल मिर्च (Red Chilli)

      मात्रा - 2 पीस

    • लाल मिर्च पाउडर (Red Chilli Powder)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      लाल मिर्च पाउडर (Red Chilli Powder)

      मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

    • अदरक (Ginger)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      अदरक (Ginger)

      मात्रा - 1 इंच

    • कसूरी मेथी (Fenugreek Leaves)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      कसूरी मेथी (Fenugreek Leaves)

      मात्रा - 1 छोटा चम्मच

    • दालचीनी (Cinnamon)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      दालचीनी (Cinnamon)

      मात्रा - 2 इंच (दरदरा किया हुआ)

    • पंचफोरण (Panchforan)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      पंचफोरण (Panchforan)

      मात्रा - 1/3 छोटा चम्मच

    • बड़ी इलायची (Big Cardamom)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      बड़ी इलायची (Big Cardamom)

      मात्रा - 1 पीस

    • तेजपत्ता (Bay Leaf)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      तेजपत्ता (Bay Leaf)

      मात्रा - 2 पीस

    • सरसो तेल (Mustard Oil)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      सरसो तेल (Mustard Oil)

      मात्रा - 5 छोटा चम्मच

    • नमक (Salt)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      नमक (Salt)

      मात्रा - स्वादानुसार

    • चीनी (Suger)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      चीनी (Suger)

      मात्रा - 1 छोटा चम्मच

    • गरम मसाला पाउडर (Garam Masala Powder)-Paneer with Mix Vegetables-Taste Ki Duniya

      गरम मसाला पाउडर (Garam Masala Powder)

      मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच



    विधि (How to Prepare Paneer with mix Vegetables):


    • पनीर को 1 इंच के टुकड़ो में काट ले।
    • बिन्स, गाजर, प्याज को छिलकर, शिमला मिर्च, मटर, टमाटर को धो ले।
    • बिन्स और गाजर को 1 इंच की लंबाई में काट ले और गाजर को बीच से चार भाग कर दे।
    • शिमला मिर्च को 1 इंच की लंबाई और चौड़ाई में काट ले।
    • प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, काली मिर्च, जीरा, धनिया पॉउडर, हरी मिर्च को मिक्सर में पीस कर महीन पेस्ट बना ले।
    • गैस पर कढ़ाई को गर्म करे और 1 छोटा चम्मच तेल डाल कर पनीर को भुने।
    • पनीर को भुनते समय ध्यान रखे की पनीर जले नहीं।
    • पनीर लगातार चलाते रहे और चारों तरफ से हल्का भुना गया हो तो गैस बंद कर दे।
    • पनीर को किसी बर्तन में निकालकर उसी कड़ाई को गर्म करें।
    • कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल डालकर गाजर, बिन्स, शिमला मिर्च को डालकर 4 मिनट चलाये।
    • सब्जियों को हल्का फ्राई कर कड़ाई में से निकालकर पनीर के साथ रखे।
    • और उसमे बाकि बचा तेल डालकर कड़ाई को गर्म करें।
    • तेल में पंचफोरण डाले और पंचफोरण के फट फट की आवाज होते ही तेल में सुखी लाल मिर्च, तेज पत्ता, बड़ी इलाइची, दालचीनी, कस्तूरी मेथी डाल दे।
    • अब उसमे प्याज टमाटर का पेस्ट डालकर भुने।
    • मसाले में हल्दी, नमक, लाल मिर्च पॉउडर डालकर भुने।
    • जब मसाले तेल छोड़ने लगे तो उसमे भुने हुए सब्जी और मटर को डालकर 1 मिनट चलाये और 1 कप पानी डाले।
    • अब कड़ाई को ढक्कन से ढक कर धीमी आंच पर पकाये।
    • जितनी गाढ़ी ग्रेव रखनी हो उतनी हो गई हो तो उसमे गर्म मसाला और चीनी डालकर 2 मिनट के बाद गैस बंद कर दे।
    • आपकी पनीर मिक्स वेज तैयार है।
    • इसे पराठे, नान किसी भी चीज के साथ खा सकते है।

    चिचिंडा की सब्जी (Chichinda Sabji) Snake Gourd in Hindi

    2 comments

    चिचिंडा को चाइनिज Cucumber भी कहा जाता है। चिचिंडा गर्मियों के मौसम में मिलने वाला सब्जी है। जिसका कुछ लोग भरवा, सब्जी, भुजिया बनाकर खाते है। चिचिंडा लंबे आकार का हरे रंग का होता  है
    जिसमे सफेद रंग की लंबी धारिया होती है। चिचिंडा में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते है। इसमे विटामिन C, मिनरल्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, थायमिन, जिंक, आयरन पाया जाता है। इसका सेवन पीलिया में भी किया जाता है। पीलिया जैसी बीमारियो में सेवन करने से लीवर को ठीक करने में सहायता करता है।
    चिचिंडा एक प्राकृतिक Antibiotic, Expectorant and Laxative है। इसके सेवन से शरीर की सूजन कम होता है और शरीर से Toxions को बाहर निकलने में मदद करता है। चिचिंडा के गुण तो आपने जान लिये अब उसकी टेस्टी सुखी सब्जी या भुजिया बनाना सीखते है, जिसे आप अपने टिफिन में पराठे के साथ ले जा सकते है।
    सामग्री (Ingredients for Chichinda Sabji)
    चिचिंडा-1/2kg
    लहसुन-8 कली
    काली मिर्च-1/2छोटा चम्मच
    जीरा -1/2छोटा चम्मच
    हल्दी-1/2छोटा चम्मच
    नमक-स्वादानुसार
    हरी मिर्च-3
    तेल-4 छोटे चम्मच
    पंचफोरण-1/2छोटा चम्मच
    विधि (How to Prepare Chichinda Dry Veg):-
    चिचिंडा को धोकर पतला पतला गोलाकार रिंग जैसा काट ले।
    गैस पर एक कड़ाही को गर्म करें और उसमे तेल डाले।
    तेल गर्म हो जाये तो उसमे पंचफोरण डाल दे।
    फट फट की आवाज होने पर कड़ाही में चिचिंडा को डाले।
    2 मिनट भूनकर नमक डालकर ढक दे।
    हरी मिर्च, लहसुन, जीरा, काली मिर्च को मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना ले।
    बीच बीच में चिचिंडा को चलाते रहे।
    अब हल्दी और पेस्ट को कड़ाही में डालकर भुने और ढक ढक कर पकाये।
    जब चिचिंडा मुलायम होकर तेल छोड़ने लगे तो 2 मिनट और भूनकर गैस बंद कर दे।
    आपकी चिचिंडा की सुखी सब्जी तैयार है।

    नेनुआ की सब्जी (Turai ki Sabji in Hindi)

    1 comments

    Turai ki Sabji in hindi
    नेनुआ की सब्जी

    नेनुआ गर्मियों के मौसम में मिलने वाला सब्जी है, जिसे कुछ लोग परोल, तोरी, तरोई के नाम से भी जानते है। नेनुआ हरे रंग का लंबे आकार का सब्जी है। जिसका सब्जी बनाने पर थोडा मीठा स्वाद आता है। नेनुआ पाइल्स जैसी बीमारियो को ठीक करने में मदद करता है। पीलिया में भी नेनुआ की सब्जी बनाकर खिलाया जाता है, ये लिवर को ठीक करने में मदद करता है। नेनुआ में विटामिन C, मैग्नीशियम, जिंक, थायमिन, प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमे डायटरी फाइबर भी होता है, जिस कारण कब्ज की शिकायत नहीं होता है। नेनुआ को बहुत तरीको से बनाया जाता है। नेनुआ ज्यादा मोटा होने पर पानी अधिक छोड़ता है इसलिए थोड़े पतले नेनुआ का ही सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। आज आपको नेनुआ का टेस्टी मसालेदार तरी वाली सब्जी बनाना सीखते है।

    • समय - 20 मिनट
    • सदस्य - 3 लोगों के लिए

    सामग्री (Ingredients for Turai Ki Sabji):


    • नेनुआ (Turai)-Turai ki Sabji-Taste Ki Duniya

      नेनुआ (Turai)

      मात्रा - 1/2 kg

    • प्याज (Onion)-Turai ki Sabji-Taste Ki Duniya

      प्याज (Onion)

      मात्रा - 2 बड़े आकार का

    • लहसुन (Garlic)-Turai ki Sabji-Taste Ki Duniya

      लहसुन (Garlic)

      मात्रा - 9 कली

    • काली मिर्च (Black Papper)-Turai ki Sabji-Taste Ki Duniya

      काली मिर्च (Black Papper)

      मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

    • जीरा (Cumin)-Turai ki Sabji-Taste Ki Duniya

      जीरा (Cumin)

      मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

    • लाल मिर्च (Red Chilli)-Turai ki Sabji-Taste Ki Duniya

      लाल मिर्च (Red Chilli)

      मात्रा - 2 पीस

    • हरी मिर्च (Green Chilli)-Turai ki Sabji-Taste Ki Duniya

      हरी मिर्च (Green Chilli)

      मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच(बारीक कटा हुआ)

    • हल्दी (Haldi)-Turai ki Sabji-Taste Ki Duniya

      हल्दी (Haldi)

      मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

    • पंचफोरण (Panchforan)-Turai ki Sabji-Taste Ki Duniya

      पंचफोरण (Panchforan)

      मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

    • नमक (Salt)-Turai ki Sabji-Taste Ki Duniya

      नमक (Salt)

      मात्रा - स्वादानुसार

    • सरसो तेल (Mustard Oil)-Turai ki Sabji-Taste Ki Duniya

      सरसो तेल (Mustard Oil)

      मात्रा - 3 छोटा चम्मच



    विधि (How to Prepare Turai Ki Sabji):


    • नेनुआ को छिलकर धो ले और पतला पतला गोलाकार आकार में काट ले।
    • प्याज को छिलकर धो ले और पतला पतला काट ले।
    • लहसुन, काली मिर्च, जीरा को थोडा पानी डालकर मिक्सर में पेस्ट बना ले।
    • अब गैस पर कड़ाही को गर्म करे।
    • तेल डाले, उसके बाद पंचफोरण, सुखी लाल मिर्च डाले।
    • पंचफोरण के फूटने पर प्याज डाल कर गुलाबी होने तक भुने।
    • फिर उसमे नमक, हल्दी, लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च डाल कर भुने।
    • अब नेनुआ डालकर 5 मिनट भुने।
    • पानी छोड़ दिया हो तो ढक कर पका ले।
    • नहीं पानी हो तो 1/2 कप पानी डालकर ढक कर पकाये।
    • सब्जी में जैसी ग्रेवी या रस रखनी हो वैसी रस रखकर गैस बंद कर दे।

    View More Dessrts Recipes

     
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes