Showing posts with label kadima recipe. Show all posts
Showing posts with label kadima recipe. Show all posts

कददू का हलवा (Pumpkin halwa recipe in hindi)Pumpkin Pudding

0 comments

कदीमा को कददू ,पम्पकिन,सीताफल के नाम से भी जाना जाता है जो पकने पर ऑरेंज रंग की हल्की मीठी हो जाती है।ये आकार में बड़ी और गोलाकार  होती है। कुछ लोग तो इसे शरीर को नुकसान पहुँचाने वाला सब्जी समझते है ,पर ऐसा बिल्कुल नहीं है ।ये शरीर में ठंडक बनाये रखने वाली सब्जी है।आयुर्वेद में तो लंबे समय से चल रहे बुखार के इलाज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।कदीमा में Beta Carotene पाया जाता है, जिस कारण हमारे शरीर में विटामिन A की पूर्ति होती है ।जितना ज्यादा पका हुआ ऑरेंज रंग का होगा उतना ही विटामिन की मात्रा अधिक होगी।ये स्वाद में मीठा होता है पर शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और पैंक्रियास को सक्रिय बनाये रखती है।इसलिए ये सब्जी डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।ये उन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें आयरन की कमी के कारण एनीमिया हो जाता है । इसके नियमित सेवन करने से उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देता  है।ये ह्रदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में रहती है।कदीमा की सब्जी तो आपने बनाकर खाई होगी पर इसका हलवा नहीं बनाकर खाई होगी।इसका हलवा खाने पर आपको इसके स्वाद से बिलकुल भी  पता नहीं चलेगा की ये हलवा कदीमा से बना हुआ है।कदीमा का हलवा आप अपने घरों में आने वाले मेहमान को भी बना खिला सकते है।इसे किसी त्यौहार या उपवास में बनाकर खा सकते है।चलिये कदीमा का हलवा बनाना सीखते है।

समय:-30 मिनट
सामग्री(Ingredients):-
कदीमा-1/2 kg
दूध-1 कप फूल क्रीम
घी-2 बड़े चम्मच
चीनी-4 छोटा चम्मच
काजू-8 पीस
पिस्ता-4 पीस
इलाइची-3 पीस
बादाम-3 पीस
विधि:-

कदीमा का  छिलका छिलकर, बीच से बिज और रेशा निकालकर धोले और बड़ा बड़ा टुकड़ा काट ले।
कुकर में कदीमा को 1 कप पानी डालकर तेज आंच पर 1 सिटी लगाकर गैस बंद कर दे।
प्रेशर निकलने पर कदीमा को निकालकर मैश कर ले।
गैस पर कड़ाही को गर्म करें और  घी और मैश कदीमा डालकर चलाये।
कदीमा के पानी सूखने तक भुने ।
अब उसमें दूध डालकर मध्यम आंच पर पकने दे।
जब हलवा गाढा होने लगे  तब उसमे चीनी डालकर  चलाये।
इलाइची का छिलका निकालकर बीज का पाउडर बना ले।
काजू,बादाम और पिस्ता को बारीक़ काट ले ।
काजू ,पिस्ता,बादाम ,इलाइची को हलवा में डाल दे।
हलवा के तरह गाढा होने पर गैस बंद कर दे।
आपका टेस्टी डिजर्ट तैयार है।

कदीमा की सब्जी ( Pumpkin Recipe in hindi)

1 comments

pumpkin-kaddu-ki-sabji
कदीमा की सब्जी
कदीमा कददू की ही एक प्रजाति है जो पकने पर ऑरेंज रंग की हलकी मीठी हो जाती है।ये आकार में बड़ी और गोलाकार  होती है।कदीमा की सब्जी कुछ लोग ये सोच कर नहीं खाते की ये मिठी है पता नहीं इसकी सब्जी जो बनेगी वो कैसी लगेगी ये सोचकर ही सब्जी नहीं बनाते। कुछ लोग तो इसे शरीर को नुकसान पहुँचाने वाला सब्जी समझते है ,पर ऐसा बिल्कुल नहीं है ।ये शरीर में ठंडक बनाये रखने वाली सब्जी है।आयुर्वेद में तो लंबे समय से चल रहे बुखार के इलाज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।कदीमा में beta carotene पाया जाता है, जिस कारण हमारे शरीर में विटामिन A की पूर्ति होती है ।जितना ज्यादा पका हुआ ऑरेंज रंग का होगा उतना ही विटामिन की मात्रा अधिक होगी।ये स्वाद में मीठा होता है पर शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और पैंक्रियास को सक्रिय बनाये रखती है।इसलिए ये सब्जी डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।ये ह्रदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में रहती है।कदीमा की सब्जी को एक बार बनाकर खायेगे तो बार बार खाना की इच्छा होगी ।रोजाना सब्जी हम केवल नमकीन ही बनाते है  तो एक दिन इस सब्जी को बनाकर देखते है जो हल्की नमकीन और थोड़ी मीठी होती है।इसमे अपने स्वाद के अनुसार खट्टा के लिए आमचूर भी डाल सकते है।चलिये कदीमा की सब्जी बनाना सीखते है। View Breakfast Recipe
समय-20 मिनट
सदस्य:-3लोगों के लिए
सामग्री (Ingredients):-
कदीमा-1/2 kg
चना-1/4 कप(रात भर पानी में भिगोये हुए)
लहसुन-5 कली
अदरक-1/2 इंच
सुखी लाल मिर्च-2 पीस
हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च-1/3 छोटा चम्मच
जीरा -1/2 छोटा चम्मच
गर्म मसाला-1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
पंचफोरण-1/2 छोटा चम्मच
नमक-1/3 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
चीनी-3 छोटा चम्मच
तेल-3 छोटा चम्मच
तेज पत्ता-2 पीस
धनिया पत्ता-सजाने के लिए
विधि:-
कदीमा का  छिलका छिलकर, बीच से बिज और रेशा निकालकर धोले और पतला पतला काट ले।
सब्जी का मसाला बनाने के लिये लहसुन,अदरक,जीरा ,काली मिर्च को थोडा पानी डालकर मिक्सर में  महीन पेस्ट बना ले।
गैस पर कड़ाही को गर्म करें।
गर्म होने पर तेल डालकर पंचफोरण,सुखी लाल मिर्च,तेज पत्ता डाले।
पंचफोरण के फूटने पर कदीमा एक मुट्ठी और पिसे हुए मसाले डालकर भुने।
उसमे हल्दी पाउडर,नमक,लाल मिर्च पाउडर डालकर भुने।
जब मसाले भून जाये तो उसमे सारा कदीमा डालकर 4 मिनट भुने।
इसमे 1/2 कप पानी और चना डालकर कड़ाही को ढक दे।
सब्जी को धीमी आंच पर पकने दे।
सब्जी का जब पानी पूरी तरह सुख जाये तो उसमें चीनी और गर्म मसाला डालकर 2 मिनट चलाये और गैस बंद कर दे।
सब्जी को धनिया पत्ता से सजा कर परोसे।
आपकी कदीमा की सब्जी तैयार है।
कदीमा की सब्जी में नमक कम डालते है क्योकि सब्जी का टेस्ट मीठा होता है।
सब्जी में अपने स्वाद के अनुसार खट्टा के लिए आमचूर का इस्तेमाल कर सकते है।
चीनी के जगह पर गुड़ का इस्तेमाल कर सकते है।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes