आम पन्ना (Aam ka Panna) Recipe of Aam Panna

Aam Panna in hindi
आम पन्ना

कच्चा आम या कैरी को देखकर लॉगो को मुँह में पानी आने लगता हैं। तो सोचिये इसका बना हुआ आम पन्ना कितना लाजवाब होगा। खट्टा मीठा स्वाद के साथ पुदीना पत्ता डाला हुआ आम पन्ना कितना टेस्टी लगता होगा। गर्मियों के मौसम में कही बाहर से आये हो तो ऐसा लगता है क़ि मानो शरीर में आग लगी हो,और ऐसा क्या पिए की ये आग ठंडी हो जाये। तो गर्मियों में राहत देने वाली आम पन्ना है न। आम पन्ना पीजिये और गर्मियों को दूर भगाइए। अगर आपको पुदीने का स्वाद पसंद न हो तो पुदीना न डाले। तो आइये ठंडा-ठंडा आम पन्ना बनाये।

  • समय: 10-15 मिनट
  • सदस्य: 3 लोगों के लिए

सामग्री (Ingredients for Aam Panna)::


  • कच्चे आम (Raw Mango) - Aam Panna - Taste Ki Duniya

    कच्चे आम (Raw Mango)

    मात्रा - 2

  • चीनी (Suger) - Aam Panna - Taste Ki Duniya

    चीनी (Suger)

    मात्रा - 7 छोटा चम्मच

  • काला नमक (Black Salt) - Aam Panna - Taste Ki Duniya

    काला नमक (Black Salt)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • जीरा पाउडर (Cumin Powder) - Aam Panna - Taste Ki Duniya

    जीरा पाउडर (Cumin Powder)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • पुदीना पत्ता (Mint Leaves) - Aam Panna - Taste Ki Duniya

    पुदीना पत्ता (Mint Leaves)

    मात्रा - 30 पत्ते लगभग



विधि (How to Prepare Aam Panna)::


  • कच्चे आम को धो ले।
  • कुकर में आम और 1/4 कप पानी डालकर 1 सिटी लगा दे।
  • कुकर का जब प्रेशर निकल जाये तब कुकर में से आम को निकाल ले और कुकर में बचे पानी को फेक दे।
  • अब किसी बर्तन में आम का गुदा निकाल कर मैश कर दे।
  • आम का गुदा, चीनी, पोदीना पत्ता, काला नमक, जीरा पॉउडर, 1/2 कप पानी डालकर मिक्सर में पीस ले।
  • अब इसमे 2-3 गिलास ठंडा पानी और बर्फ़ का टुकड़ा डालकर मिलाये और पियें।
  • आम अगर ज्यादा खट्टा है तो चीनी की मात्रा बढ़ा दे।

1 comments:

  1. It tastes really awesome. I made it and it is very easy to prepare. Everyone should try.....

    ReplyDelete

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes