![]() |
| आम पन्ना |
कच्चा आम या कैरी को देखकर लॉगो को मुँह में पानी आने लगता हैं। तो सोचिये इसका बना हुआ आम पन्ना कितना लाजवाब होगा। खट्टा मीठा स्वाद के साथ पुदीना पत्ता डाला हुआ आम पन्ना कितना टेस्टी लगता होगा। गर्मियों के मौसम में कही बाहर से आये हो तो ऐसा लगता है क़ि मानो शरीर में आग लगी हो,और ऐसा क्या पिए की ये आग ठंडी हो जाये। तो गर्मियों में राहत देने वाली आम पन्ना है न। आम पन्ना पीजिये और गर्मियों को दूर भगाइए। अगर आपको पुदीने का स्वाद पसंद न हो तो पुदीना न डाले। तो आइये ठंडा-ठंडा आम पन्ना बनाये।
- समय: 10-15 मिनट
- सदस्य: 3 लोगों के लिए
सामग्री (Ingredients for Aam Panna)::

कच्चे आम (Raw Mango)
मात्रा - 2

चीनी (Suger)
मात्रा - 7 छोटा चम्मच

काला नमक (Black Salt)
मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

जीरा पाउडर (Cumin Powder)
मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

पुदीना पत्ता (Mint Leaves)
मात्रा - 30 पत्ते लगभग
विधि (How to Prepare Aam Panna)::
- कच्चे आम को धो ले।
- कुकर में आम और 1/4 कप पानी डालकर 1 सिटी लगा दे।
- कुकर का जब प्रेशर निकल जाये तब कुकर में से आम को निकाल ले और कुकर में बचे पानी को फेक दे।
- अब किसी बर्तन में आम का गुदा निकाल कर मैश कर दे।
- आम का गुदा, चीनी, पोदीना पत्ता, काला नमक, जीरा पॉउडर, 1/2 कप पानी डालकर मिक्सर में पीस ले।
- अब इसमे 2-3 गिलास ठंडा पानी और बर्फ़ का टुकड़ा डालकर मिलाये और पियें।
- आम अगर ज्यादा खट्टा है तो चीनी की मात्रा बढ़ा दे।
