![]() |
| सहजन आलू की सब्जी |
सहजन की सब्जी जितनी खाने में स्वादिस्ट लगति है, उतनी ही सहजन के फायदे भी है। सहजन की nutritional value बहुत अधिक है। सहजन में विटामिन,मिनरल,पोटेशियम, कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। सहजन लिवर को भी प्रोटेक्ट करता है।इसमे पाये जाने वाली मिनरल और, कैलसियम के कारण हड्डियों को मजबूती मिलती है। सहजन के खाने से बहुत सारे बीमारियो से हम दुर रहते है। आइये सहजन की सब्जी बनाना सीखते है। View More Recipes
- समय:- 25 मिनट
- सदस्य:- 5 लोगों के लिये
सामग्री (Ingredients for Drumsticks recipe):-

सहजन (Drumstick)
मात्रा - 250 gms
आलू(Potato)
मात्रा - 2 बड़े आकार के
पोस्तो
मात्रा - 2 छोटे चम्मच
सरसो
मात्रा - 2 छोटे चम्मच
तेजपत्ता
मात्रा - 2
लहसुन(Garlic)
मात्रा - 8-10
जीरा (Cumin)
मात्रा - 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च (black papper)
मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच
टमाटर(Tomato)
मात्रा - 2 छोटे आकार का
पंचफोरण (Panchforan)
मात्रा - 1 छोटा चम्मच
नमक(salt)
मात्रा - स्वादानुसार
सरसो तेल
मात्रा - 3 छोटा चम्मच
हरी मिर्च
मात्रा - 2
लाल मिर्च पॉउडर(Red Chilli Powder)
मात्रा - 2 छोटा चम्मच
हल्दी(Haldi)
मात्रा - 1 छोटा चम्मच
बनाने की विधि (how to make Drumsticks recipe):-:
- सहजन को धो कर छोटे छोटे लगभग 2 -3इंच लम्बे टुकड़ो में काट ले।
- आलू को छिलकर छोटे छोटे टुकडों में काट कर धो ले।
- सब्जी के मसाले के लिये लहसुन,पोस्तो,सरसो, काली मिर्च,टमाटर,जीरा ,हरी मिर्च को 1/2कप पानी डालकर महीन पेस्ट बना ले।
- गैस पर कड़ाही को गर्म करे और तेल डाले।
- तेल के गर्म होने पर पंचफोरण, तेजपत्ता,डाले।
- पंचफोरण के फूटने पर सहजन डालकर भुने।
- 5 मिनट भुनने के बाद आलू को डाल कर भुने।
- नमक डालकर आलु को 10 मिनट भुने।
- अब पिसे मसाले,हल्दी ,लाल मिर्च, डाल कर भुने।
- मसाले जब भून जाये ,मसाले का रंग बदलने लगे तब 2 कप पानी डाल कर सब्जी को ढक दे।
- 10 मिनट सब्जी को धीमी आंच पर पकने दे।
- सब्जी का ढकन हटा कर देखिये की सब्जी पकी है या नहीं।
- सब्जी में ग्रेवी गाढ़ी हो गई हो तो पानी डालकर ठीक कर ले।
- सब्जी पूरी तरह न पकी हो तो और पानी डालकर पकाये।
- ग्रेवी वाली आलू सहजन की सब्जी तैयार है।
- इसे आप पराठे,रोटी के साथ खा सकते है।
View More Dessrts Recipes




0 comments:
Post a Comment