Showing posts with label Bhaja. Show all posts
Showing posts with label Bhaja. Show all posts

आलू परवल की सब्जी ( Parwal Aloo ki sookhi Sabji)

0 comments

परवल को  कुछ लोग और भी दुसरे नामों से जानते है जैसे:-पटल,परोल,इंग्लिश में pointed gourd, green potato कहते है।इसमे सफेद रंग की धारियां हैं, जो हरे रंग के पटल पर अच्छे लगते है।इस सब्जी के खाने के बहुत फायदे है, ये हमारे शरीर की बहुत सारे विटामिन,मिनरल,कैल्शियम की जरुरतो को पूरा करता है।ये पीलिया या लिवर से सबधित बीमारियों, स्किन से सबन्धित बीमारियों ,ब्लड से सबन्धित बीमारियों को होने से बचाता है। इसमे dietary fiber होने के कारण कब्ज नही होने देता।परवल की बहुत सारी डिशेज़ बनती है,चलिए उनमे से एक डिश बनाया जाये।

समय:-20 मिनट
सदस्य:-4 लोगों के लिए

★सामग्री(ingredients for aloo parwal ki sabzi):-
◆परवल-1/2kg
◆आलू-3 मध्यम आकार के
◆लहसुन का पेस्ट-1/2छोटा चम्मच
◆हरी मिर्च-3(बारीक़ कटा हुआ)
 ◆हल्दी-1छोटा चम्मच
◆जीरा पॉउडर-1/2छोटा चम्मच
◆पंचफोरण या जीरा-1/2छोटा चम्मच
◆नमक-स्वादानुसार
◆तेल-3छोटा चम्मच

★विधि(how to make aloo parwal sabzi recipe):-
●परवल और आलू को छिलकर धो ले और1-11/2इंच लंबा 1/2इंच से थोड़ा पतला चोडाई में काट ले।
●अब कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए चढ़ाये।
●तेल डाले , उसके बाद पंचफोरण डाले।
●पंचफोरण के फूटने पर परवल डाल कर 3 मिनट भुने।
●फिर उसमे आलू,नमक, लहसुन पेस्ट डाल कर भुने और ढककर पकाये।
●अब हल्दी,हरी मिर्च डालकर चलाये और ढक कर पकाये।
●इस दौरान देखते रहे की सब्जी कड़ाही से चिपके नही।
●अगर चिपक रहा हो तो थोड़ी और तेल डाल दे।
●सब्जी जब पक जाये तो उसमे जीरा पॉउडर डालकर 2 मिनट और भुने।
●सब्जी पक गई हो तो गैस बंद कर दे।
●आप अपने इच्छा अनुसार 1/2छोटा चम्म्मच आमचूर पॉउडर,लाल मिर्च पॉउडर डाल सकते है।
●अब आपकी आलू परवल की सुखी सब्जी तैयार है।
●इसे आप पराठे,चावल किसी भी चीज के साथ खा सकते है।

आलू बैंगन की सब्जी (Aloo Baingan ki Sukhi Sabji Recipe in Hindi)

1 comments

Aloo Baingan ki Sukhi Sabji Recipe in Hindi
आलू बैंगन की सब्जी

आलू और बैंगन की सब्जी कम समय में जल्दी से बन जाती है। आलू बैंगन की सब्जी खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। ये सब्जी बिना पानी डाले बनती है इसलिए इसे आप अपने टिफ़िन में भी ले जा सकती है। आलू होने के कारण बच्चे भी इस सब्जी को पसंद करते है, इसलिए आप बच्चों के भी टिफ़िन में Green Veggies के तौर पर ये सब्जी दे सकती है। बच्चों के लिए बनाते समय मसालो को कम कर सकती है। चलिए आलू बैंगन की सुखी सब्जी बनाना सीखते है।

  • समय-15 मिनट
  • सदस्य- 4 लोगों के लिये

सामग्री (Ingredients for Aloo Baingan ki Sabji):


  • बैंगन (Brinjal)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    बैंगन (Brinjal)

    मात्रा - 1 बड़े आकर का

  • आलू (Potato)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    आलू (Potato)

    मात्रा - 2 मध्यम आकर के

  • जीरा पाउडर (Cumin Powder)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    जीरा पाउडर (Cumin Powder)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • काली मिर्च पाउडर (Black Papper Powder)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    काली मिर्च पाउडर (Black Papper Powder)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • लहसुन का पेस्ट (Garlic Paste)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    लहसुन का पेस्ट (Garlic Paste)

    मात्रा - 1 छोटा चम्मच

  • अदरक का पेस्ट (Ginger Paste)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    अदरक का पेस्ट (Ginger Paste)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • आमचूर पाउडर (Aamchur Powder)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    आमचूर पाउडर (Aamchur Powder)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • हरी मिर्च (Green Chilli)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    हरी मिर्च (Green Chilli)

    मात्रा - 1-2 पीस

  • लाल मिर्च पाउडर (Red Chilli Powder)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    लाल मिर्च पाउडर (Red Chilli Powder)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • नमक (Salt)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    नमक (Salt)

    मात्रा - स्वादानुसार

  • सरसो तेल (Mustard Oil)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    सरसो तेल (Mustard Oil)

    मात्रा - 3 छोटा चम्मच

  • हल्दी पाउडर (Turmeric)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    हल्दी पाउडर (Turmeric)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • पंचफोरण (Panchforan)-Aloo Baingan ki Sukhi Sabji-Taste Ki Duniya

    पंचफोरण (Panchforan)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच



आलू बैंगन की सब्जी बनाने की विधि (How to Prepare Dry Aloo Baingan Sabji):


  • आलू को छिल कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।
  • बैंगन को 1 इंच के टुकड़ो में मोटा मोटा काट ले।
  • गैस पर कड़ाही को गर्म करे और उसमे तेल डाले।
  • तेल के गर्म होने पर पंचफोरण को डाले।
  • पंचफोरण के फूटने पर आलू को डाल कर 4 मिनट भुने।
  • अब उसमे लहसुन,अदरख़ डाल कर भुने।
  • उसके बाद बैंगन, नमक, हल्दी, हरी मिर्च डाल कर भुने और ढक कर पकाये।
  • जब आलू और बैंगन आधा से ज्यादा पक गए हो तो आमचूर पॉउडर, जीरा पॉउडर, काली मिर्च पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर डालकर 4 मिनट तक चलाये।
  • ताकि सारे मसाले बैंगन और आलू से मिल जाये, अगर सब्जी न पकी हो तो ढक कर पकाये।
  • उसके बाद गैस बंद कर दे।
  • उसके बाद ऊपर से धनिया पत्ता से सजा कर परोसे।
  • इस सब्जी में ग्रेवी नहीं होती है, इसलिए इसे आप अपने लंच बॉक्स में ले जा सकते है।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes