Showing posts with label Beetroot benefits. Show all posts
Showing posts with label Beetroot benefits. Show all posts

चुकंदर चीला (Beetroot Chilla) Cheela recipe

0 comments

चुकंदर का कभी आपने चीला बनाने का सोचा है।एक बार बनाइये और खाकर देखिये तो आपको पता चलेगा की आप कितनी टेस्टी,क्रिस्पी और healthy recipe से अभी तक अनजान थी।बिट्स को ज्यादा तर लोग केवल सलाद के रूप में ही खाने जानते है। जबकि इसे और भी टेस्टी बनाकर चीला के रूप में खा सकते है। कुछ लोगो को चुकंदर का टेस्ट पसंद नहीं आता है इस कारण भी वे लोग खाना पसंद नहीं करते है।चुकंदर को आप बहुत प्रकार से डिश में डालकर टेस्टी बनाकर रोजाना खा सकते है। चुकंदर को खाने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक,ब्लड प्रेशर  प्रॉब्लम दूर होते है।ये वेट मैनेज करने में भी मदद करती है।इसके खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।ये हाई फाइबर फ़ूड होने के कारण कब्ज से भी दूर रखता है। चुकंदर का चीला बनाना बहुत ही आसान है।चावल और दाल को पीस कर सारे मसाले मिलाकर तवे पर पकाना ही चुकंदर के चिले में मुख्यतः काम होते है।चीला खाने में बहुत ही टेस्टी होते है।आप चुकंदर के चीला को दही,आचार,हरी चटनी,टोमेटो सॉस किसी  भी चीज के साथ खा सकते है।चुकंदर के फायदे तो आपने बहुत जान लिए,अब उसका चीला बनाना शुरू करते है।

तैयारी का समय:-5 मिनट
बनाने का समय:-30मिनट
सदस्य-3 लोगों के लिए

सामग्री(Ingredients):-
बीटरूट/चुकंदर-1 छोटे आकर का
अरवा चावल-3/4 कप
उरद दाल-1/4 कप
जीरा पाउडर-1छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर-1/2छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च -2 पीस
लहसुन-5 कली
अदरक -1/2 इंच
नमक-स्वादानुसार
तेल-चीला पकाने के लिये

विधि:-
चावल और दाल को 3 घण्टे पानी मे भिगो कर छोड़ दे।
चुकंदर को छिलकर धो ले और कद्दुकस कर ले।
चावल और दाल को धोकर मिक्सर जार में डाल दे।
साथ ही अदरक, लहसुन ,पानी(1/2पानी)और हरी मिर्च को मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना ले।
घोल को किसी बर्तन में निकालकर नमक,हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर मिला ले।
घोल को ज्यादा गाढा न रखे ।
घोल को डोसा के घोल की तरह पतला रखे।
गैस पर तवा को गर्म करे और तेल डाल कर चिकना कर ले।
अब तवे पर गहरे आकार के चम्मच से घोल को डालकर गोलाकार करते हुए फैलाए और जल्दी से लगभग 1चम्मच कद्दुकस किया चुकंदर को हाथों से पुरे चीले पर फैलाते हुए डाले।
दूसरे चम्मच से चुकंदर को हल्का हल्का दबा दे ताकि चीला के साथ चिपक जाये।
अब चीला के चारो तरफ 1 छोटा चम्मच तेल डाले और छोलनी (spatula)से चीला को चारों तरफ से धीरे धीरे छुड़ाकर पलट दे।
चीला को मध्यम आंच पर बनाये ।
दूसरी तरफ से भी थोडा तेल डालकर पकाये।
चीला को कुरकुरी और हल्का लाल करते हुए थाली में निकालते जाये।
इसी तरह सारे चीले को बना ले।
चीले को आप टोमैटो सॉस ,हरी चटनी किसी भी चीज के साथ खा सकते है।
★मसाला आपके पास पाउडर नहीं है तो कोई बात नहीं ,आप साबुत मसाला को घोल में डालकर मिक्सर में पीस ले।

चुकन्दर का हलवा (Beetroot Halwa Recipe in Hindi)

0 comments

चुकन्दर को ज्यादा तर लोग केवल सलाद के रूप में ही खाने जानते है। जबकि इसे और भी टेस्टी बनाकर हलवा के रूप में खा सकते है। बीटरूट हलवा खाने पर पता ही नहीं चलता की Beetroot से बना हलवा खा रहे है। कुछ लोगो को चुकन्दर का टेस्ट पसंद नहीं आता है इस कारण भी वे लोग खाना पसंद नहीं करते है। चुकन्दर को आप बहुत प्रकार से डिश में डालकर टेस्टी बनाकर रोजाना खा सकती है। बीट्स को खाने  से हार्ट अटैक, स्ट्रोक,ब्लड प्रेशर  प्रॉब्लम दूर होते है।ये वेट मैनेज करने में भी मदद कटती है।इसके खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।ये हाई फाइबर फ़ूड होने के कारण कब्ज से भी दूर रखता है। चलिए इतने गुणकारी चुकन्दर का हलवा बनाना सीखते है।
समय-30 मिनट
सदस्य-5 -7लोगों के लिए
★सामग्री(ingredients):-
◆बिट्स-500ग्राम
◆चीनी-200ग्राम(1कप)
◆घी-2-4बड़े चम्मच
◆काजू-1 बड़ा चम्मच(बारीक़ कटा)
◆किसमिस-2बड़े चम्मच
◆बादाम-2छोटा चम्मच(बारीक़ कटा)
◆इलाइची -8 पीस (छिलका निकालकर पाउडर बना हुआ)
◆मावा-100ग्राम
◆दूध-500ml
★विधि (how to make  beetroot halwa):-
●बिट्स को छीलकर धो ले और किस या कद्दुकस कर ले।
●कड़ाही को गैस पर गर्म कर बिट्स और घी डालकर  5 मिनट  भुने।
●उसमे अब दूध डालकर पकने दे और थोड़ी थोड़ी देर पर चलाते रहे।
●जब दूध सुख जाये तो उसमे मावा, किसमिस, चीनी डालकर चलाये।
●चीनी डालने पर पानी छोड़ देता है तो उसके सूखने तक चलाती रहे ।
●ध्यान रखे कि हलवा चिपके नही।
●थोड़ी देर बाद काजू, बादाम, इलाइची डालकर गैस बंद कर दे।
●चुकन्दर का हलवा तैयार है।
*मावा को डालने की इच्छा हो तो डाले ,बिना मावा का भी हलवा अच्छा लगेगा।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes