Showing posts with label white til recipe. Show all posts
Showing posts with label white til recipe. Show all posts

तिल का पराठा रेसिपी ,तिल की रेसिपी(sesame seed stuffed paratha recipe )

0 comments

भारतीय खानपान में तिल का बहुत महत्व है।तिल में प्रोटीन,B कॉम्प्लेक्स,कार्बोहाइट्रेड,कैलसियम पाया जाता है।तिल का प्रयोग खूबसूरती को बनाये रखने में भी किया जाता है।
सफेद तिल का पराठा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है।इसे अपने घर पर बनाकर देखिए बच्चे कितना पसंद करते है।तिल का उपयोग अक्सर सर्दियो के मौसम में किया जाता है।क्योंकि तिल को खाने से हमे ऊर्जा मिलती हैऔर शरीर सक्रिय बना रहता है।तिल के लड्डू तो आपके घर में भी बनते ही होंगे इस बार उसका पराठा बनाकर खाइये।तिल को आप चाहे तो भूनकर पॉउडर बनाकार इस्तेमाल कर सकती है।चीनी के जगह पर गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते है।पर टेस्ट में बदल जायेगा।

★सामग्री:-
तिल-1/4कप
चीनी-1/4कप
खोया-1/4कप
काजू-2छोटा चम्मच
किसमिस-2छोटा चम्मच
इलाइची -8 पीस
गेहू का आटा-2कप
घी-1/2कप

★पराठा बनाने की विधि:-
●गैस पर कड़ाही को गर्म करके उसमे पहले तिल को भून ले।
●तिल का रंग बदलने लगे तो गैस बंद कर दे।
●अब कड़ाही में खोया डालकर हल्का भून ले।
●चीनी  और तिल को मिक्सी में पीस ले और काजू को दरदरा पीस ले।
●किसमिस को बारीक़ काट ले और इलाइची का छिलका निकालकर बीज का पाउडर बना ले।
●अब एक बर्तन में आटा को चाल ले।
●आटा में 2छोटा चम्मच घी और 2 चुटकी इलाइची पाउडर डाल कर मिला ले।
●आटा को पानी डालकर मुलायम गूँथ ले।
●आटा को ढककर 5 मिनट छोड़ दे।
●खोया को ठंडा करके उसमे चीनी,इलाइची पॉउडर,काजू,किसमिस मिला ले।
●आटे की लोइ बना कर उसमें खोया को भर ले।
●इसी प्रकार सभी लोई को भर ले।
●गैस पर तवा गर्म करे और इन लोई को बेल कर तवा पर डाल दे।
●तवा पर पराठे को एक तरफ पक गया हो तो पलट कर दूसरे तरफ से पकाये।
●दूसरी तरफ पकने के बाद पहली तरफ पलट कर तवे पर घी डाले पराठा फूल जायेगा।
●पराठा फूल जाये तो पराठा पलट कर दूसरी तरफ भी घी लगा दे।
●पराठा दोनों तरफ से लाल हो गया है तो पराठे को तवे से निकालकर प्लेट में रखे।
●इसी प्रकार सभी पराठे बना ले।
●इस पराठे को आप dessert में भी खा सकते है।
           तिल के पराठे का आटा गुंदते समय घी डालना optional है,आप चाहे तो बिना घी डाले भी आटा गुन्द सकते है।
       तिल को बिना पिसे भी पराठा में भर सकते है।

तिल का हलवा रेसिपी (Sesame seeds ka halwa) Sesame recipe

0 comments

सर्दियों के मौसम में तिल विशेष कर के खाया जाता है, क्योकि तिल गर्म होता है।तिल का हलवा बनाना भी आसान है।सर्दियो में मीठा खाने की इच्छा हो रही है तो नाश्ते में तिल का हलवा बनाया जाये।
*सदस्य-3-4
*समय-15 मिनट
*सामग्री:-
सूजी-1/2कप
सफेद तिल-1/2कप
चीनी-1/2कप
घी-1बड़ा चम्मच
काजू-8पीस
किसमिस-2छोटे चम्म्मच
बादाम-5पीस
*विधि:-
सफेद तिल को कड़ाही में हल्का सा भून ले।
तिल का रंग बदलने लगे तो गैस बंद कर दे।
एक कड़ाही में घी डाल कर सूजी को भुने।
उसी में काजू को टुकड़ा करके डाल दे।
सूजी को तब तक भुने जब तक की सूजी का रंग भूरा न हो जाये।
उसके बाद 1कप पानी डाल दे,सूजी को पकने दे,उसी में तिल और किसमिस भी डाल दे।
जब पानी सूखने लगे तो चीनी भी डाल दे।
जब चीनी अच्छी तरह से मिल जाए,तो गैस बंद करके ऊपर से बादाम काट कर डाल दे।
आपका तिल का हलवा तैयार है।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes