Showing posts with label chatni recipe. Show all posts
Showing posts with label chatni recipe. Show all posts

आम की चटनी (Kacche Aam ki Chutney in Hindi)

0 comments

Aam ki meethi Chatni in Hindi
आम की चटनी

आम सभी का पसंदिता फल होता है। आम को लोग किसी भी रूप में खाये वो टेस्टी लगता ही है। आम को कुछ लोग तो कच्चा भी बहुत पसंद करते है। क्योकि आम के कच्ची केरी होती ही है लोगो के मन को लुभाने वाली। उसके डिश इतने चटपटे बनते है की बिना खाये तो कोई भी नहीं रह सकता। आम का इंतजार सभी लोग करते है, पर आम तो गर्मियों के मौसम में ही होता है, इसलिये कुछ लोग इसका आचार बना लेते है तो कुछ लोग चटनी। ताकि आम का मजा सालो भर उठाया जा सके। आम को बहुत सारे रेसीपी में खट्टा के लिए इस्तेमाल भी किया जाता है। आइये कच्चे आम की चटपटी और मुँह में पानी लाने वाली टेस्टी खट्टी मीठी चटनी बनाये।
  • समय - 15 मिनट

कच्चे आम की चटनी की सामग्री (Ingredients for Kache Aam ki Chutney):


  • कच्चे आम (Raw Mango) - आम की चटनी - Taste Ki Duniya

    कच्चे आम (Raw Mango)

    मात्रा - 1 कप कद्दुकस किया हुआ
  • जीरा पाउडर (Cumin Powder) - आम की चटनी - Taste Ki Duniya

    जीरा पाउडर (Cumin Powder)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच
  • काला नमक (Black Salt) - आम की चटनी - Taste Ki Duniya

    काला नमक (Black Salt)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच
  • चीनी (Suger) - आम की चटनी - Taste Ki Duniya

    चीनी (Suger)

    मात्रा - 1 कप
  • लाल मिर्च पॉउडर (Red Chilli Powder) - आम की चटनी - Taste Ki Duniya

    लाल मिर्च पॉउडर (Red Chilli Powder)

    मात्रा - 1 छोटा चम्मच
  • इलाइची (Cardamom) - आम की चटनी - Taste Ki Duniya

    इलाइची (Cardamom)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच (डालना चाहते है तो)

विधि (How to Prepare Raw Mango Chutney):


  • आम को छिलकर धो ले और कद्दुकस कर ले।
  • गैस पर कड़ाही में चीनी और आम को चढ़ायेऔर आंच कम ही रखे।
  • थोडी देर में चीनी गल कर पानी बन जायेगा तो कम आंच पर इस पानी को सूखने दे।
  • आम को चलाती रहे ताकि चीनी कड़ाही में चिपके नहीं।
  • कुछ देर बाद चटनी चसनी की तरह बन जायेगी तब उसमे काला नमक, जीरा पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर डाल कर चलाये।
  • अगर आप इलाइची पॉउडर डालना चाहती है, तो डाल दे और गैस बंद कर दे।
  • आपकी चटपटी आम की चटनी तैयार है।
Note:-
  • चटनी को बनाते समय ध्यान रखे क़ि चटनी चसनी की तरह बन गई हो तो जल्दी से उसमे मसाले डालकर चलाये और गैस बंद कर दे, नहीं तो चटनी ठंडी होने पर कड़ी हो जायेगी। चटनी को थोडा पतला ही रहने दे, ठण्डी होंने पर चीनी उसके साथ मिल जायेगी।
  • अगर ठण्डी होने पर चीनी साथ में न मिल रही हो तो उसे फिर से गैस पर चढ़ाये और थोडा सूखने दे।

आम की हरी चटनी (Green Mango Chutney in Hindi)

0 comments

Green Mango Chutney in Hindi
आम की हरी चटनी

आम सभी का पसंदिता फल होता है। आम को लोग किसी भी रूप में खाये वो टेस्टी लगता ही है। आम को कुछ लोग तो कच्चा भी बहुत पसंद करते है। क्योकि आम के कच्ची केरी होती ही है लोगो के मन को लुभाने वाली। उसके डिश इतने चटपटे बनते है की बिना खाये तो कोई भी नहीं रह सकता। आम का इंतजार सभी लोग करते है, पर आम तो गर्मियों के मौसम में ही होता है, इसलिये कुछ लोग इसका आचार बना लेते है तो कुछ लोग चटनी। ताकि आम का मजा सालो भर उठाया जा सके। आम को बहुत सारे रेसीपी में खट्टा के लिए इस्तेमाल भी किया जाता है। इस आम की चटनी को 1 - 2 दिनों तक ही खा सकते है क्योंकि ये कच्ची होती है पर बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। आइये कच्चे आम की चटपटी और मुँह में पानी लाने वाली टेस्टी खट्टी मीठी चटनी बनाये।

  • समय - 4 मिनट

सामग्री (Ingredients for Green Mango Chutney):


  • कच्चे आम (Raw Mango)-Green Mango Chutney-Taste Ki Duniya

    कच्चे आम (Raw Mango)

    मात्रा - 1 छोटा आकार का लगभग 1/2 कप (कटा हुआ)

  • चीनी (Suger)-Green Mango Chutney-Taste Ki Duniya

    चीनी (Suger)

    मात्रा - 2 छोटा चम्मच

  • नमक (Salt)-Green Mango Chutney-Taste Ki Duniya

    नमक (Salt)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • लहसुन (Garlic)-Green Mango Chutney-Taste Ki Duniya

    लहसुन (Garlic)

    मात्रा - 6 कली

  • हरी मिर्च (Green Chilli)-Green Mango Chutney-Taste Ki Duniya

    हरी मिर्च (Green Chilli)

    मात्रा - 2-3 पीस

  • जीरा पाउडर (Cumin Powder)-Green Mango Chutney-Taste Ki Duniya

    जीरा पाउडर (Cumin Powder)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच (Optional)



विधि (How to Prepare Green Mango Chutney):


  • हरी मिर्च का डंठल तोड़ ले और लहसुन का छिलका निकाल दे।
  • कच्चे आम को छिलकर धो ले और गुठली निकालकर गुदा को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।
  • अब मिक्सर में जीरा पॉउडर को छोड़ कर सभी को डालकर पेस्ट बना ले।
  • इसे एक कटोरी में निकालकर जीरा पॉउडर मिला ले।
  • आपकी खट्टी मीठी चटनी तैयार है।
  • इसे चावल, पराठा किसी भी चीज के साथ खा सकते है।

Notes:-
  • जीरा पॉउडर को अपने टेस्ट के अनुसार डाले।
  • नमक को इस चटनी में कम डाला जाता है क्योंकि इस चटनी का टेस्ट खट्टा मीठा तीता और हल्का नमकीन होता है।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes