Showing posts with label INDIAN SWEET DESSERTS. Show all posts
Showing posts with label INDIAN SWEET DESSERTS. Show all posts

मालपूआ (Malpua in Hindi)

1 comments

जब आपको मीठा में कुछ स्पेशल खाने की इच्छा हो तो ज्यादा सोचिये मत मालपुआ बनाकर खा लीजिये। मालपुआ हमारे देश का पारंपरिक डिजर्ट है। जिसे मैदा और सूजी को मिलाकर बनाया जाता है।
है। मालपुआ में मावा, सौफ, काजू, किसमिस, बादाम, नारियल ऑप्शनल (Optional) है। मालपुआ को डिजर्ट( dessert) में काफी पसंद किया जाता है। चलिए मालपुआ बनाना सीखते है।
तैयारी का समय:-10 मिनट
बनाने का समय:-15 मिनट
सदस्य:-7-8 लोगों के लिए

सामग्री:-
मैदा-400ग्राम(2 कप)
सूजी-300ग्राम
चीनी-500  ग्राम
इलाइची-1 छोटा चम्मच
काजू-1 छोटा चम्मच बारीक़ कटा
सौफ-1/2छोटा चम्मच
बादाम -2 छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
नारियल -2छोटा चम्मच कडूकश किया हुआ
किसमिस-2चम्मच बारीक़ कटा हुआ
घी या रिफाइंड तेल-1लीटर

विधि (How to make malpua):-
मैदा ,सूजी को दूध या पानी में घोल तैयार कर ले।
उसमे काजू ,सौफ,आधा बादाम, किसमिस डालकर मिला दे।
ऒ र आधा घण्टा ढककर छोड़ दे।
तबतक चीनी की चसनी बना लेते है।
चसनी के लिए चीनी के लगभग बराबर पानी डाल कर गैस पर रख दे।
एक तार की चसनी से थोड़ा कम  में ही गैस बंद कर दे।
एक चौरे कड़ाही में घी गरम करें ।
घोल अगर गाढा हो तो पानी ड़ालकर सही कर ले।
घी ज्यादा गर्म न हो,नहीं तो पुआ तली में जाकर चिपक जायेगा ।
अब गोल आकार के चम्मच से घोल को तेल में छोडे।
फ़िर जब पुआ तली से ऊपर आये तो पलटे
इस प्रकार पुआ को हल्का लाल कर के निकले।
और चासनी में डाले ऒर इसमें इलाइची  भी डाल दे।
चसनी को बीच में गरम करते रहे नहीं तो पुआ चसनी नहीं खिचेगा।
5 मिनट बाद पुआ को निकल ले ।
उसके ऊपर नारियल और बादाम डाल कर परोसे।
सवादिस्ट मालपूआ तैयार है।

स्वीट सैंडविच ( Grilled Dessert Sandwiches)

0 comments

सैंडविच को आपने केवल सलाद वाली चीजों से ही बनी खाई होगी  ।जिसमे टमाटर,खीरा,गाजर जैसी सब्जियां डाली हुई रहती है। सैंडविच को आपने बहुत तरीको से बनाये होगे।कभी आपने उसे डिजर्ट के तौर पर बनाये है।सैंडविच को केवल नमकीन ही नहीं मीठा भी बनाया जा सकता है।सैंडविच में हम ब्रेड और खोया का मुख्य तौर पर इसतेमाल कर रहे है।इस तरह के सैंडविच बच्चे काफी पसंद करते है।चलिए अपने बच्चे के लिए कुछ नया बनाते है।इसे आप स्नैक्स और ब्रेकफास्ट दोनों में बना सकती है।इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है ।खाना खाने के बाद कुछ हल्का मीठा खाने का मन हो रहा है ।तो चलिए स्वीट सैंडविच बनाते है।
समय-5 मिनट
सदस्य-2 लोगों के लिए

सामग्री(ingredients):-
ब्रेड-4 पीस
खोया या मावा-1/3कप
चीनी-1छोटा चम्मच
काजू-5(दरदरा किया हुआ)
इलाइची-2 पीस
किसमिस-10 पीस(बारीक़ कटे हुए)
घी-2 छोटा चम्मच
बादाम-3 पीस (कतरे हुए)
विधि:-
इलाइची का छिलका निकालकर बिज का पाउडर बना ले।
ब्रेड के किनारा वाला भाग काट कर निकाल दे।
अब ब्रेड को बीच से तिकोना काट ले।
गैस पर पैन गर्म करे और घी डाल कर ब्रेड को दोनों तरफ से सेके।
इसी तरह तीनो ब्रेड को सेक ले।
कड़ाही को गैस पर गर्म करे।
उसमे मावा और चीनी डाल कर पेस्ट जैसा बना ले।
गैस बंद कर उसमे किसमिस,बादाम,काजू,इलाइची डाल कर मिला ले।
मावा को दो ब्रेड के बीच में रख कर परोसे।
इसे डिजर्ट में भी बना सकते है।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes