![]() |
शकरकंद का हलवा |
शकरकन्द को कुछ लोग मीठा आलू के रूप में जानते है। शकरकन्द को कुछ लोग तो खाना भी पसंद नहीं करते है। पर ये हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके फायदे जानने पर इस फल को जरूर आप एक बार खाना चाहेंगे। इसमे आयरन, कॉपर, फोलेट, मैग्नीशियम, विटामिन्स होते है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है। हमारे शरीर में ब्लड सुगर को बैलेंस करके रखते है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारी, कैंसर, ह्रदय की समस्या नहीं उतपन्न होती है। इसमें विटामिन C भी होता है जो हमारे स्किन को जवा बनाये रखता है। शकरकन्द पोस्टिक गुणों से भरपूर है, जिसका फायदा हमारे शरीर को होता है, पर हमें पता नहीं चल पता है। चलिए इतने गुणकारी फल की एक अच्छी और टेस्टी डिश बनाते है, आज हम शकरकन्द का हलवा बनाना शुरू करते है।
समय:-20 मिनटसामग्री (Ingredients for Sweet Potato Halwa):
शकरकन्द (Sweet Potato)
मात्रा - 250 ग्राम
घी (Ghee)
मात्रा - 2-4 छोटा चम्मच
काजू (Cashews)
मात्रा - 6 पीस
किसमिस (Raisins)
मात्रा - 2 चम्मच
बादाम (Almond)
मात्रा - 2 चम्मच कतरे हुऐ
चीनी (Suger)
मात्रा - 4 छोटा चम्मच
विधि (How to Prepare Sweet Potato):
- शकरकंद को कुकर में डाल कर 1 सिटी लगा दे।
- प्रेशर निकल जाने पर स्करकंद को निकालकर छिल ले।
- अब स्करकंद को मैश कर ले।
- कड़ाही में घी ड़ालकर गर्म करे।
- घी गर्म होने पर उसमें स्करकंद डाल कर भुने।
- 5 मिनट तक भून कर चीनी, किसमिस, काजू डाल दे।
- गैस बंद कर ऊपर से बादाम डाल दे।
- आपका हलवा तैयार है।
0 comments:
Post a Comment