![]() |
होली में रंगो से सुरक्षा एवं सावधानी |
होली हमारे देश की परम्परागत त्योहारो में से एक त्योहार है। होली में फाल्गुन महीने के पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन होली का पर्व रंग बिरंगे रंगो तथा गुलालों से एक दूसरे को लगा कर मनाया जाता है। होली मार्च के महीने में पुरे देश में रंग-गुलाल और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में सभी नए कपड़े पहनकर एक दूसरे को रंग लगते हुऐ गले मिलते है और होली की बधाइयां देते है। होली पर्व से हिन्दुओ के नये साल की सुरुआत मानी जाती है।
होली त्यौहार में रंग के कारण चेहरे और बाल को काफी नुकसान होता है। रंग से चेहरे की त्वचा खुश्क हो जाती है,और बाल भी रफ हो जाते है। कुछ छोटी मोटी बातो को ध्यान में रखेगे तो होली में रंगो से डरने की आवश्यकता नहीं होगी।तो आप होली पर्व का पूरा आनंद उठा पायेगे। होली में हानिकारक रंगो से अपने बालो और त्वचा को बचाने के लिये पुरे शरीर पर तेल लगाना आवश्यक है और पुरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने की जरूरत होगी। जिससे आपकी त्वचा पर हानिकारक रंगो का प्रभाव नहीं होगा।
आईए रंगो से त्वचा और बाल को बचाने के लिए केअर टिप्स आजमाये:-
- आपको होली खेलने के लिए निकलने से 20 मिनट पहले पुरे शरीर पर सनस्क्रीन लगा लेना चाहिए, सनस्क्रीन को लगाने से पहले spf का विशेष ध्यान रखिये।
- होली में हानिकारक रसायनो से बालो पर भी बुरा असर होता है,इसलिए बालो में ऑलिव आयल, नारियल तेल, कैस्ट्रॉल आयल लगा लीजिये, जब आप बाल धोएंगे तो आयल के साथ में ही रंग और गुलाल भी निकल जायेगा। आपके बालो को भी कोई नुकसान नहीं होगा। अगर बालो में रूसी(डेंड्रफ) है तो आयल में नीबू की कुछ बुँदे मिला दे।
- होली में सूती कपड़े पहने,क्योकि सिंथैटिक कपड़े रंग देने पर स्टिकी हो जाते है। ज्यादा मोटा कपड़ा भी न पहने जो पानी पड़ते ही भारी हो जाये।
- सिर को स्काफ से ढक कर रखे ताकि रंग को स्कार्फ सोख ले बाल बचे रहे।
- होली में हाई नेक और फुल स्लीव्स वाले कपड़े पहने ताकि हानिकारक केमिकल वाले रंगो से त्वचा को कम से कम नुकसान हो।
- होली खेलने जाने से पहले हाथो और पारो में अच्छी तरह ओलिव आयल,सरर्सो तेल लगा ले जिससे रंग कम पकड़ेगा और आसानी से रंग निकल जायेगा।
- होली रंगो का त्योहार है परंतु आजकल केमिकल वाले रंगो का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है,जो त्वचा को नुकसान पहुचाते है ,इसलिए हमे नेचुरल या प्राकृतिक रंगो का इस्तेमाल करना चाहिए।
- नाखुनो पर नेल पेंट लगा के रखे।
- होली में रंगो से खेलने से पहले त्वचा के रोम छिद्र को टोनर लगाकर बंद कर देना चाहिए।जिससे त्वचा में रंग और गुलाल का असर कम हो।
0 comments:
Post a Comment