आम का मीठा आचार (Mango Sweet Pickle Recipe in Hindi) RAW MANGO PICKLE

Mango Sweet Pickle Recipe in hindi
आम का मीठा आचार

आम को फलों का राजा कहा जाता है क्योकि इसके डिशेस बहुत ही टेस्टी बनते है। पर आम बहुत ही कम समय के लिए मार्केट में आता हैं। गर्मियों के मौसम में ही आम मिलते है, तो आम की आपने कौन कौन सी डिशेस बनाई है। आम के आचार तो आपने बहुत खाये होंगे पर आम के मीठे आचार को कभी टेस्ट किया है। आम के मीठे आचार बहुत ही टेस्टी और चटपटे होते है, जिसे आप एक बार खायेगे तो बार बार खाने की इच्छा होगी। आम के मीठे आचार को बनाने के लिए न आपको ज्यादा समय देना है और न ही ज्यादा मेहनत करनी है। ये झटपट बनने वाली टेस्टी रेसिपी है।इसे आप रोटी,पराठा, ब्रेड,चावल किसी भी चीज के साथ खा सकते है। आम के मीठे आचार के लिए आम का पल्प (Pulps) इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए आम का ज्यादा गुदा या पल्प वाला होना जरूरी है।तो चलिये आम के मीठे आचार बनाते है।

  • समय - 15 मिनट

सामग्री (Ingredients for Mango Sweet Pickle):-:


  • कच्चे आम (Raw Mango) - Mango Sweet Pickle Recipe - Taste Ki Duniya

    कच्चे आम (Raw Mango)

    मात्रा - 1 & 1/2 कप

  • चीनी (Suger) - Mango Sweet Pickle Recipe - Taste Ki Duniya

    चीनी (Suger)

    मात्रा - 1 & 1/2 कप

  • नमक (Salt) - Mango Sweet Pickle Recipe - Taste Ki Duniya

    नमक (Salt)

    मात्रा - 1 चुटकी (स्वादानुसार)

  • काला नमक (Black Salt) - Mango Sweet Pickle Recipe - Taste Ki Duniya

    काला नमक (Black Salt)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • जीरा (Cumin) - Mango Sweet Pickle Recipe - Taste Ki Duniya

    जीरा (Cumin)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • लाल मिर्च पॉउडर (Red Chilli Powder) - Mango Sweet Pickle Recipe - Taste Ki Duniya

    लाल मिर्च पॉउडर (Red Chilli Powder)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • हल्दी पाउडर (Turmeric) - Mango Sweet Pickle Recipe - Taste Ki Duniya

    हल्दी पाउडर (Turmeric)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • साबुत लाल मिर्च (Red Chilli) - Mango Sweet Pickle Recipe - Taste Ki Duniya

    साबुत लाल मिर्च (Red Chilli)

    मात्रा - 2 पीस

  • पंचफोरण (Panchforan) - Mango Sweet Pickle Recipe - Taste Ki Duniya

    पंचफोरण (Panchforan)

    मात्रा - 1/2 छोटा चम्मच

  • सरसो तेल (Mustard Oil) - Mango Sweet Pickle Recipe - Taste Ki Duniya

    सरसो तेल (Mustard Oil)

    मात्रा - 1 छोटा चम्मच



विधि (How to Make Mango Sweet Pickle):-:


  • आम को छीलकर धो ले और 1 इंच के टुकड़ो में गुदा काट ले।
  • आम का गुदा को केवल निकलना है,गुठली को न काटे।
  • गैस पर कड़ाही गर्म करे। कड़ाही के गर्म होने पर तेल डाले और सुखी लाल मिर्च,पंचफोरण (सौफ,सरसो दाना, मंगरेला ,मेथी,जीरा) डाले।
  • पंचफोरण की फूटने की आवाज आने पर आम और हल्दी डालकर भुने।
  • 2 मिनट भूनकर 1 चुटकी नमक डाल दे।
  • 2 मिनट भूनकर 1/2 कप पानी, चीनी डालकर चलाये ताकि चीनी पानी में घुल जाये और चिपके नहीं।
  • उसके बाद कम आंच पर आम को पकने दे।
  • आम के पक जाने पर चीनी की चाशनी जैसी बन कर आचार गाढ़ी हो गई होगी।
  • अब उसमे काला नमक,जीरा पॉउडर,लाल मिर्च पॉउडर डालकर 1 मिनट चलाये और गैस बंद कर दे।
  • आपका आम का मीठा आचार बनकर तैयार है।
  • इलाइची डालना चाहते है तो 2-3 इलाइची डाल सकते है।

0 comments:

Post a Comment

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes