Showing posts with label Easy Kadai Paneer recipe in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Easy Kadai Paneer recipe in Hindi. Show all posts

कड़ाही पनीर रेसिपी (Kadai Paneer Recipe in Hindi) Paneer Recipes

0 comments

Khadai Paneer Recipe in Hindi
कड़ाही पनीर





Indian Vegetarian Recipes में Karahi paneer एक famous recipe है। लोग कही बाहर खाना खाने जाते है, तो एक प्लेट kadai paneer भी जरूर आर्डर करते है। कड़ाही पनीर  Hotel या Restaurant की जितनी टेस्टी लगती है, उतनी ही आप अपने घर में Tasty Kadai paneer बना सकते है, केवल कुछ मिनटो में। ये परिवार में बच्चों और बड़ो सभी पसंद आने वाली रेसिपी है। कड़ाही पनीर को बनाने के लिए केवल कुछ ingredients की ही जरुरत होती है। इनमें से कुछ तो घर में हमेशा उपलब्ध ही रहते है।कड़ाही पनीर बनाने से पहले आप इस रेसिपी में लगने वाले सामग्री को जरूर देख ले ,ताकि आप पनीर और शिमला मिर्च  की कड़ाई पनीर बनाये तो Restaurant style kadai paneer से कम न लगे। चलिये आज हम kadai paneer gravy recipe बनाना सीखते है।

तैयारी का समय-15 मिनट
बनाने का समय-30 मिनट
सदस्य- 4 लोगों के लिये


★सामग्री(Ingredients):-
पनीर-200gm
शिमला मिर्च-1बड़े आकार का
लाल मिर्च पॉउडर-1छोटा चम्मच
सुखी लाल मिर्च-2
हल्दी-11/2छोटा चम्मच
अदरख़-1इच
नमक -स्वादानुसार
जीरा -1छोटा चम्मच
काली मिर्च-1छोटा चम्मच
लहसुन-8 कली
प्याज-4 मध्यम आकर का
टमाटर-2मध्यम आकार का
दालचीनी-2 इंच
बड़ी इलाइची-1
तेज पत्ता- 2 पीस
कसूरी मेथी- 2छोटा चम्मच
गर्म मसाला-1छोटे चम्मच
पंचफोरण-1छोटा चम्मच
धनिया -3 छोटा चम्मच (साबुत)
धनिया पत्ता-2बड़े चम्मच सजाने के लिए
तेल -4छोटा चम्मच
चीनी-1छोटा चम्मच


★बनाने की विधि:-
●पनीर को चौकोर आकार में काटकर टुकड़े बना ले।
●शिमला मिर्च को धो कर चौकोर आकार में काटकर टुकड़े बना ले।
● प्याज को छीलकर धो ले और 3 प्याज पतले slice काट ले।
●मसाले के लिए 1प्याज,टमाटर,लहसुन,काली मिर्च,जीरा ,धनिया ,अदरख़ डालकर मिक्सी में पेस्ट बना ले।
●दाल चीनी और बड़ी इलाइची को मोटा दरदरा कर ले।
●कड़ाही गर्म करे और 1छोटा चम्मच तेल डालकर पनीर के टुकड़ो को भून ले।
●पनीर को निकाल कर आवश्यकता हो तो तेल डालकर शिमला मिर्च के टुकड़ो को हल्का भून ले।
●शिमला मिर्च को निकाल कर बचे तेल डाल दे।
●कड़ाही में पंचफोरण, दाल चीनी ,बड़ी इलाइची, सुखी लाल मिर्च (2  टुकड़ा करके), तेज पत्ता , कसुरी मेथी डाल दे।
●पंचफोरन के फूटने पर स्लाइस प्याज डालकर गुलाबी होने तक भुने।
●उसके बाद पिसे हुए मसाले ,हल्दी, लाल मिर्च पॉउडर ,नमक डाल कर भुने।
●जब मसाले तेल छोड़ने लगे तब 11/2 कप पानी डाल कर चलाये।
● पनीर और शिमला मिर्च डाल कर कड़ाही को ढ़क दे।
●जब सब्जी गाढ़ी हो जाये तो उसमे गर्म मसाला और 1छोटा चम्मच चीनी डाल कर 2 मिनट पकने दे।
●उसके बाद गैस बंद कर दे।
●कड़ाही पनीर को परोसते समय धनिया पत्ता से सजा दे।
●कड़ाही पनीर आप रोटी, पराठा, नान,तंदूरी किसी भी चीज के साथ खा सकते है।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes