Showing posts with label घी बनाने के तरीके. Show all posts
Showing posts with label घी बनाने के तरीके. Show all posts

घी बनाने की विधि (Pure Cow Ghee) Clarified Butter

10 comments


Ghee का इस्तेमाल सदियों से खाने में होता आया है और घी अपने में एक विशेष सामग्री है जो पकवानो को विशेष स्वाद प्रदान करने में अपना योगदान देती आई है। राजा महराजाओं के खानसामे घी में ही खाना बनाया करते थे, जो लोगों के पेट को अपनी खुशबू से ही भर दिया करते थे। Ghee की जरुरत हर घर में होती ही है। खासकर मीठे पकवान, मिठाईयों में तो जरुरी होती है। घी डालते ही मिठाइयों के स्वाद ही बढ़ जाते है। कुछ नमकीन डिश भी ऐसे है जिसमें घी डालते ही उस डिश का स्वाद चारगुणा बढ़ जाता है।  घी बनाने के लिये आपको दूध के मलाई की जरुरत होगी। जब आप  घर में दूध को ख़ौलाते होंगे तब आप देखते होंगे कि दूध के ठंडा होने  दूध के उपर पतली परत जैसी मलाई जम जाती है। इन्हीं मलाई को जमा करके घी निकाल जाता है। मार्किट में तो घी मिलते है पर उनके शुद्ध होने की गारंटी नहीं होती, उसमे थोडा या ज्यादा मिलावट होती ही है। चलिये आज घर में ही Pure Ghee बनाना सीखते है।

सामग्री(ingredients):-
दूध की मलाई
थोड़ी सी दही या जामन

विधि(how to make ghee from milk):-
आपको घर में ही घी बनाने के लिये 1 सप्ताह दूध में से मलाई निकालकर फ्रीज़ में रखना होगा।
मलाई निकालने के लिये दूध को ख़ौला कर ठंडा कर के फ्रीज़ में रख दीजिये।
फ्रीज में 3 से 4 घण्टे रखने पर दूध की मलाई रोटी की तरह मोटी सी जम जायेगी।
अब दूध से मलाई निकाल कर एक कटोरे में जमा कीजिए।
मलाई में थोड़ी सी दही डालकर फ्रीज़ में रख दे।
दूध जितना ज्यादा ख़ौला होगा उतना ही ज्यादा दूध के ऊपर मलाई जमेगा।
ये प्रकिया 7 दिनों तक अपनाना होगा।
7वें दिन मलाई निकालकर फ्रीज़ में न रखे, बाहर ही रहने दे।
2-4 घंटे बाहर रहने पर मलाई का ठंडापन कम हो जायेगा ।
अब मिक्सर में 1 कप पानी और मलाई डालकर 2 मिनट चलाइये, मक्खन ऊपर की ओर निकल जायेगा।
मक्खन छोटे छोटे टुकड़ो में पानी के ऊपर तैरता नजर आएगा, उसे हाथों से पानी से निकालकर एक कड़ाही में जमा कर लीजिये।
मलाई ज्यादा हो तो दो बार में करके मक्खन निकालिये।
अब मक्खन वाले कड़ाही को गैस पर गर्म कीजिए और मध्यम आंच पर रखकर छोड़ दीजिये।
जब पानी सुख जाये और निचे कुछ बैठने लगे तो समझ जाइये की पानी लगभग सुख चूका है।
और उसे थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहे नहीं तो कड़ाही में सिठ्ठी निचे पकड़ लेगी।
थोड़ी देर बाद देखेंगे कि निचे सिठ्ठी सुनहला रंग की हो गई है तो गैस को बंद कर दे।
कुछ समय बाद सिठ्ठी डार्क ब्राउन रंग की हो जायेगी, तो समझ जाइये की घी बनके तैयार हो गया है।
अब घी ठंडा होने पर किसी छन्नी की सहायता से घी को छानकर सिठ्ठी से अलग कर लें।
घी को किसी शीशे के बर्तन में स्टोर करें ताकि घी आपका बहुत दिनों तक फ्रेश बना रहें।

●घी से निकले सिठ्ठी को फेकें नहीं, इसे रोटी में लगाकर खाये ,रोटी टेस्टी  लगेगी।
सिठ्ठी से भी घी निकाल सकते है।
इसके लिये आप थोड़े से ख़ौलते पानी को सिठ्ठी के ऊपर डाल  दीजिये।
ताकि घी पानी के ऊपर तैरने लगे और 15 मिनट बाद जब पानी ठंडा हो जाये तो फ्रिज में रख दे।
2 घंटे बाद जब आप फ्रिज से सिठ्ठी को निकालेंगे तो देखेंगे की घी पानी के ऊपर ठोस रूप में जम गया है।
इसे चम्मच की सहायता से पानी से निकाल कर पुनः कड़ाही में जमा कर गर्म करें।
अब कड़ाही को गैस पर गर्म करें।
और पानी को सुखा ले, अब जो बच गया वो आपका घी है।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes