होली ,दशहरा जैसे त्योहारों में मालपुआ भारत मे सभी जगह बनाया जाता है।मालपुआ एक पारंपरिक डिश है।जो बहुत तरीको से बनाया जाता है।कुछ लोग मालपुआ गेहूँ के आटे का,चावल के आटे का,सूजी का बनाते है।मालपुआ में मावा ,काजू ,किसमिस,बादाम,नारियल ऑप्शनल(optional)है।मालपुआ को डिजर्ट( dessert) में काफी पसंद किया जाता है।खोया मालपूआ बनाते समय दूध को हल्का गर्म रखे ताकि खोया आराम से दूध में घुल जाये। चलिए खोया मालपुआ बनाना सीखते है।
तैयारी का समय:-10 मिनट
बनाने का समय:-15 मिनट
सदस्य:-7-8लोगों के लिए
सामग्री:-
मैदा-300ग्राम(11/2 कप)
सूजी-100ग्राम(1/2कप)
चीनी-500 ग्राम
मावा-200ग्राम(1 कप)(बारीक़ किया हुआ)
इलाइची-1 छोटा चम्मच
सौफ-1/2छोटा चम्मच
काजू-1 छोटा चम्मच बारीक़ कटा
बादाम -2 छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
नारियल -2छोटा चम्मच कडूकश किया हुआ
किसमिस-2चम्मच बारीक़ कटा हुआ
घी या रिफाइंड तेल-1लीटर
विधि:-
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में चलनी से चाल ले।
मैदा ,सूजी ,मावा, को दूध या पानी में घोल तैयार कर ले।
घोल बनाते समय दूध थोड़ा थोड़ा करके डालते जाये और देखे की गांठे न बन गए हो।
उसमे काजू आधा बादाम, सौफ,किसमिस डालकर मिला दे।
ऒ र आधा घण्टा ढककर छोड़ दे।
तबतक चीनी की चसनी बना लेते है।
चसनी के लिए चीनी के लगभग बराबर पानी डाल कर गैस पर रख दे।
एक तार की चसनी से थोड़ा कम में ही गैस बंद कर दे।
एक चौरे कड़ाही में तैल गरम करें ।
घोल अगर गाढा हो तो पानी ड़ालकर सही कर ले।
एक गोल चम्मच से घोल को तैल में डाले।
डालने से पहले देखले की तेल ज्यादा गर्म न हो,नहीं तो पुआ कड़ाही में चिपक जायेगा।
पुआ जब फूल जाये या हल्का भूरा हो तो दूसरी तरफ पलट ले।
पुआ दोनों तरफ भूरा हो जाये,तो तेल से निकालकर चसनी में डाल दे।
इसी तरह सारे पुआ को चसनी में डालते जाये।
पुआ को 15 मिनट चासनी में रखकर बाहर निकलते जाये।
ध्यान रखे की चसनी हलकी गर्म रहे,नही तो पुआ चसनी नही खिचेगा।
पुआ के ऊपर हल्का नारियल को भुरभुरा दे और बादाम भी डाल दे।
आपका खोया मालपुआ तैयार है।
0 comments:
Post a Comment