Showing posts with label indian sweets or desserts. Show all posts
Showing posts with label indian sweets or desserts. Show all posts

तिल मावे की बर्फ़ी (Sesame seed barfi in hindi)

0 comments

तिल की बर्फी भारतीय मिठाई में से एक है।ये ज्यादातर ठंडी के मौसम में खाया जाता है, क्योंकि तिल की तासीर को गर्म माना जाता है,जो सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर को ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करता है ।ये मिठाई दिवाली, मकरसंक्रन्ति जैसे त्योहारों पर बनाया जाता है।तिल की बर्फ़ी बनाना बहुत ही आसान है।इसे आप एक बार पढ़ लेगी तो आसानी से कम समय में बना लेंगी।आपने तिल के लड्डू तो जरूर घर में बनाकर खाये होगें, इस बार तिल की बर्फी बनाकर खाईये ।एक बार खाने के बाद आप हमेशा तिल की बर्फी ही बनाना पसंद करेगीं।तिल की बर्फ़ी खाने में सॉफ्ट और स्वादिष्ट लगती है।तो चलिये तिल की बर्फी बनाना शुरु करते है।

समय:-15मिनट

सामग्री(Ingredients):-
तिल - 3/4 कप
खोया या मावा - 1 कप
दूध पाउडर -4 बड़े चम्मच(ऑप्शनल)
दूध-1/2 कप
चीनी -5 बड़े चम्मच
घी -1 छोटा चम्मच
विधि:-
कड़ाही को गर्म कर ले और तिल को हल्का सुनहला होने तक भून ले।
प्लेट में घी डालकर पूरा फैला दे और सतह को चिकना कर ले।
तिल को किसी दूसरे कटोरी में निकाल ले और उसी कड़ाही में खोया को 1 मिनट भुन ले।
कड़ाही में दूध पाउडर,दूध, चीनी डालकर कर गाढा पेस्ट जैसा बना ले।
अब इसमे भुना हुआ तिल डालकर चलाये।
तिल के मिल जाने पर खोया जमने लगेगा।
उसे प्लेट में निकाल कर 1/2 इंच मोटा फैला दे ।
ऊपर से चाकू या कटोरी की सहायता से तिल की बर्फी को चिकना कर ले।
अब उसे 1 घण्टे के लिए फ्रिज में रख दे।
उसके बाद निकालकर डायमंड शेप में काट ले।
आपका तिल की बर्फी तैयार है।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes