Showing posts with label hara puri recipe in hindi. Show all posts
Showing posts with label hara puri recipe in hindi. Show all posts

हरा पूरी Methi puri recipe(fenugreek leaves puri in hindi)

0 comments

हरा मेथी सर्दियो के मौसम में बहुत मात्रा में उपजता है।मेथी की पत्तियो को धोकर  बहुत तरीके से खाने में इस्तेमाल किया जाता है।मेथी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।मेथी के बहुत सारी डिश बनाए जाती है।उनमे से एक मेथी पूरी भी है।चलिए मेथी के पत्तियो का इस्तेमाल करते हुऐ मेथी पूरी बनाये।

*सामग्री(ingredients):-
गेहूँ का आटा-2 कप
रिफाइंड तेल-2बड़े चम्मच
हरा मेथी पत्ता-100ग्राम
नमक-स्वादानुसार/1/2छोटा चम्मच
आजवाइन-1/2छोटा चम्मच
मंगरेला-1/2छोटा चम्मच
तलने के लिए रिफाइंड तेल

*विधि(how to make methi puri ):-

मेथी के पत्ते को धो कर साफ कर ले।
पत्ते को मिक्सी में डाल कर पेस्ट बना ले।
एक बर्तन में आटा को चाल ले।
अब आटा में रिफाइंड तेल, थोडा नमक, आजवाइन,मंगरेला, पत्ता का पेस्ट मिलाकर जितना पानी लगे डालकर आटा गूँध ले।
आटा को 5 मिनट छोड़ दे।
आटा की छोटी छोटी लोई बनाकर बेल ले।
एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करे और सारी पूरी को एक एक करके तलते जाये।
इस पूरी को सब्जी, छोले,आचार,चटनी सभी के साथ खा सकते है।

●मेथी की पत्ते को पिसते समय अलग से पानी न डाले , क्योंकि पत्ते को धोने पर उसमें पानी उतनी रह जाती है जितनी हमें चाहिये।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes