Showing posts with label chawal ke aate ke laddu. Show all posts
Showing posts with label chawal ke aate ke laddu. Show all posts

चावल के लड्डू (Chawal ke Laddu)

0 comments


सभी को ladoo बहूत पसंद होते है और खाने में भी बहुत स्वादिस्ट लगते है। Bundi or Boondi ladoo आपने बहुत खाये होंगे, कभी आपने चावल के लड्डू खाये है। जब भी लड्डू खाने की इच्छा होती होगी तो मार्किट से लड्डू लाकर खा लेते होंगे। कभी आपने सोचा है चावल के लड्डू बनाने के लिए न तो समय ज्यादा लगता है और न ही विशेष सामग्री। घर में उपलब्ध कुछ सामग्री से ही टेस्टी और स्वादिस्ट मिठाई बन जाती है। चावल के लड्डू बनाने के लिये केवल अरवा या बासमती चावल, घी, चीनी और इलाइची चाहिए और ड्राई फ्रूट्स में जो आपको पसंद हो वो डालकर स्वाद बढा सकते है। चावल का आटा बनाने के लिये चावल को कपड़े पर रख कर रगड़ कर साफ कर ले और मिक्सर में पीस कर पॉउडर बना लें। मार्किट में चावल का आटा भी आसानी से मिल जाता है। आप चाहें तो उससे भी लड्डू बना सकते है। चलिए आज घर में आसानी से बनने वाला Chawal Ke Laddu बनाना सीखते है।
बनाने का समय:-15 मिनट
सामग्री(Ingredients):-
चावल का आटा-2 कप
चीनी-1 कप
घी-1 बड़ा चम्मच
इलाइची-5 पीस
काजू-4 पीस (दरदरा पिसा हुआ)
दूध-1 बड़ा चम्मच
विधि:-
गैस पर कड़ाही को गर्म करे और चावल के आटा को डाले।
चावल के आटे को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर भुने।
चावल के आटे का रंग हल्का लाल जैसा होने पर गैस बंद कर दे।
चीनी और इलाइची को मिक्सर में डाल कर महीन पॉउडर बना ले।
अब चीनी को कड़ाही में डालकर मिला ले।
कड़ाही में काजू और घी को डालकर मिला ले और अब लड्डू को बाँधने के लिये दूध थोडा थोडा कर के डालते जाये।
कड़ाही हल्का गर्म होने के कारण चीनी पिघलता जायेगा ,इसलिए दूध एक ही बार ज्यादा न डाल दे।
अब सभी को मिलाकर गोलाकार करते हुए लड्डू बना लीजिये।
आपके स्वादिस्ट Chawal Ke Aate Ke Laddu बनकर  तैयार है।
★अगर आप दूध न डाल कर केवल घी में बनाना चाहते है तो एक कप घी डालना होगा, ताकि लड्डू बन्ध सके।
★ड्राई फ्रूट अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते है।

 
  • Taste Ki Duniya © 2012 | Designed by Rumah Dijual, in collaboration with Web Hosting , Blogger Templates and WP Themes